हैडलाइन

लोकल ही उठा रही लोकल ट्रेनों का कचरा

मुंबई: लोकल और गंदगी का चोली-दामन का साथ है। दिनभर ट्रैक से हजारों ट्रेनें गुजरती हैं और लाखों लोग सफर करते हैं। ये लाखों लोग ट्रैक पर कचरा फेंक देते हैं। इसके अलावा, ट्रैक के आस-पास रहने वाले भी गंदगी फैलाते हैं। लिहाजा, ट्रैक के पास छोटे-छोटे डंपिंग ग्राउंड नजर आने लगते हैं। इस कचरे को उठाने के लिए रेलवे पहले से ही विशेष ट्रेनें चला रहा है, जिन्हें मक स्पेशल कहा जाता है। पश्चिम रेलवे ने अब एक कदम आगे बढ़ते हुए पुराने कबाड़ रेक को ही मक स्पेशल ट्रेन में बदलने की पहल की है। पुरानी लोकल के नए उपयोग से रेलवे के समय में भी बचत होगी, क्योंकि दोनों ओर मोटर केबिन होने से मक स्पेशल ट्रेनों में इंजन जोड़ने की जरूरत नहीं। कबाड़ में पड़ी लोकल ट्रेन के चार डिब्बों से यह विशेष ट्रेन बनाई गई है। महालक्ष्मी वर्कशॉप के इंजिनियरों ने मांग के मुताबिक इस ट्रेन से सीटें, पंखे और लाइटें हटा दीं। चार डिब्बों के रेक में दोनों ओर मोटर कोच केबिन हैं। आम तौर पर पुरानी मक विशेष ट्रेनें मालगाड़ियों के ओपन वेगन हुआ करती थीं, जिनमें कचरे के बैग लोड करना थोड़ा मुश्किल था। इस तरह की ट्रेनों में लोकोमोटिव यानी इंजन लगाना, शंटिंग करना भी झंझट भरा होता था। 

पश्चिम रेलवे के मुंबई डिविजन से 2018-19 में लगभग 82 हजार क्यूबिक मीटर यानी 40 लाख बैग कचरा उठाया गया। इसका दस फीसद कचरा भी मॉनसून में पूरी मुंबई को रोकने के लिए काफी है। लोकल ट्रेन में तब्दीलियां कर जो मक विशेष ट्रेन बनाई गई है, वह कई लिहाज से सफाईकर्मियों का काम आसान करेगी। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ए.के. गुप्ता ने इस ट्रेन के गेट पर लगे पोल और खिड़की की जालियों को भी हटाने की बात कही है, ताकि इसका भरपूर उपयोग हो सके।  पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रविंद्र भाकर ने बताया कि स्वच्छ भारत, स्वच्छ रेल अभियान के तहत पश्चिम रेलवे नए प्रयोग कर रहा है। इस ट्रेन का रेक 25 साल पुराना था, जिसे कबाड़ में रखने के बजाय सही काम में लगाया गया है। इस ट्रेन को अलग थीम देने की तैयारी चल रही है। 



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...