हैडलाइन

मुंबई कांग्रेस में चल रही नेताओं की आपसी कलह से तंग आए मिलिंद देवडा

मुंबई: मुंबई कांग्रेस में चल रही नेताओं की आपसी कलह से पूर्व मंत्री मिलिंद देवडा त्रस्त हो गए हैं। इसी वजह से उन्होंने चुनाव लड़ने के प्रति अनिच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी भावना से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अवगत करा दिया है।
एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में मिलिंद ने मिलिंद ने कहा, 'मुझे लगता है कि मुंबई में कांग्रेस की हालत खराब है। आज अनेक कांग्रेसी नेता घर में बैठ गए हैं। उन्हें क्यों उपेक्षित किया जा रहा है? कई नेता खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। इस बारे में विचार होना चाहिए।'
मिलिंद देवडा ने कहा, ' मुझे बांहे चढ़ाकर तू-तू, मैं-मैं करना मंजूर नहीं है। इस तरह के वाद कांग्रेस में नहीं होते। अब इस बारे में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सब बता दिया गया है, मैंने अपनी भावनाएं उन तक पहुंचा दी हैं और अब वरिष्ठ नेता ही फैसला लेंगे।
देवड़ा का गुस्सा मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम के प्रति है। पिछले दिनों राज्य चुनाव समिति की बैठक में मिलिंद ने निरुपम के उत्तर पश्चिम मुंबई से चुनाव लड़ने का विरोध किया था।


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...