हैडलाइन

डीजे फ्लोर पर नाचे बाहुबली, TikTok पर वायरल प्रभास का वीडियो

बाहुबली स्टार प्रभास सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहते हैं. लेकिन उनके फैनकल्ब अकाउंट्स पर एक्टर से जुड़े तमाम अपडेट्स सामने आते हैं. प्रभास का एक वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है. इसमें वे अक्किनेनी नागार्जुन और जूनियर एनटीआर के साथ डीजे फ्लोर पर डांस कर रहे हैं. ये टिक टॉक वीडियो इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है. वीडियो में साउथ के तीनों स्टार्स की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है.

इसकी शुरूआत में प्रभास, अक्किनी नागार्जुन को अपने डांसिंग स्टेप पर झूमने को कह रहे हैं. वहीं जूनियर एनटीआर भी डांस फ्लोर पर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. दूसरे एक वीडियो में प्रभास एक्टर रामचरण के साथ डांस कर रहे हैं. बाहुबली स्टार को कम ही ऐसे कूल अंदाज में देखा जाता है. वे शादियों और पार्टियों में कम ही नजर आते हैं. वैसे वीडियो किस पार्टी का है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. पिछली बार एक्टर को बाहुबली के डायरेक्टर राजामौली के बेटे की शादी में देखा गया था. वहां भी प्रभास को ढोल पर डांस करते हुए देखा गया था. एक्टर के साथ अनुष्का शेट्टी भी दिखी थीं. कहा जा रहा है कि वीडियो उसी दौरान का है. प्रभास के वर्कफ्रंट की बात करें तो बाहुबली के बाद वे साहो में दिखेंगे. मूवी के पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है. खबरों के मुताबिक, मूवी से जुड़ा काम जून में खत्म हो जाएगा. फिर जुलाई से फिल्म का प्रमोशन शुरू होगा. अगर सब प्लान के मुताबिक रहा तो साहो सिनेमाघरों में 15 अगस्त 2019 को रिलीज होगी. फिल्म में प्रभास के अपोजिट श्रद्धा कपूर भी दिखेंगी. इसका निर्देशन सुजीत ने किया है.



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...