हैडलाइन

मुंगडा के घटिया रीमिक्स पर भड़कीं उषा मंगेशकर, राजेश रोशन ने कही ये बात

मल्टी स्टारर कॉमेडी ड्रामा टोटल धमाल इसे महीने 22 फरवरी को र‍िलीज हो रही है. फिल्म र‍िलीज से पहले ही इसके कई गाने र‍िलीज हुए हैं. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा में है सोनाक्षी स‍िन्हा पर फिल्माया गया "मुंगडा." यह गाना उषा मंगेशकर के गाए "मुंगडा" का रीमेक वर्जन है. उषा का ये गाना 1977 में आई फिल्म "इंकार" का हिट नंबर है. इसे आज भी पसंद किया जाता है. इसका म्यूजिक राजेश रोशन ने तैयार किया था.  

गाने में मॉर्डन म्यूज‍िक को डालकर ह‍िट बनाने की कोश‍िश की गई है. लेकिन ये कोशिश लोगों को पसंद नहीं आई है. गाना रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसकी आलोचना कर ही रहे थे अब ओर‍िजनल स‍िंगर उषा मंगेशकर ने भी रीमेक वर्जन पर तीखी प्रत‍िक्रिया दी है. उषा मंगेशकर ने कहा, "मैं पूरी तरह से गानों के र‍िमिक्स वर्जन बनने के ख‍िलाफ हूं. हमारे गाने एक शानदार सोच और हार्डवर्क के बाद बने हैं. उन्हें रीमिक्स में यूं नया वर्जन बना देना सही नहीं है."

लोगों ने सोनाक्षी स‍िन्हा पर फिल्माए गए "मुंगडा" को घटिया करार दिया है. वैसे रीमिक्स गानों के कल्चर पर दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर भी कई बार अपनी नाराजगी जता चुकी हैं. उन्होंने कई बार कहा था, "हमारे गाए हुए गानों को रीमिक्स बनाने से पहले कभी पूछा भी नहीं जाता है. ये तरीका सही नहीं है." मुंगडा के वेस्टर्न वर्जन पर ओर‍िजनल कम्पोजर राजेश रोशन का कहना, "नए गाने में पुराने गाने की प्रेरणा से ज्यादा अपना नया एक्सपेरिमेंट किया गया है.गाने को सुनकर लगता है कि बनाने से पहले फिल्ममेकर अपना पूरा आत्मविश्वास खो चुके हैं."

बता दें टोटल धमाल फिल्म में एक्ट्रेस सोनाक्षी स‍िन्हा पर मुंगडा के गाने को फिल्माया गया है. गाने को ह‍िट बनाने के लिए गाने में सोनाक्षी ने बोल्ड मूव भी द‍िए हैं. लेकिन सोशल मीड‍िया पर फैंस ने सोनाक्षी के गाने को स‍िरे से नकारते हुए एक घट‍िया गाना बताया है.



Most Popular News of this Week

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...