हैडलाइन

रैना बिल्कुल मेरे जैसे, जो ज्यादा सोचते नहीं बस बॉल पर झपटते हैं: जोंटी

जोंटी रोड्स ने चुने अपने 5 बेस्ट फील्डर, रैना नंबर वन

नई दिल्ली : 1992 के विश्व कप में जब इस खिलाड़ी ने हवा में लगभग तैरते हुए पाकिस्तान के इंजमाम-उल-हक को रन आउट किया तो दुनिया हैरान रह गई। साउथ अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने दिखाया क्रिकेट सिर्फ गेंद और बल्ले का ही खेल नहीं है। खेल का तीसरा आयाम फील्डिंग भी किसी मायने में कम नहीं है। जी हां, बात जोंटी रोड्स की हो रही है। रोड्स को क्रिकेट की दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फील्डर्स में माना जाता है। वह रोड्स ही थे जिन्होंने फील्डिंग को लेकर टीमों को सोचने के लिए मजबूर किया। अब रोड्स ने अपने 5 पसंदीदा फील्डर्स के बारे में बात की है। आईसीसी ने एक विडियो रिलीज किया है जिसमें रोड्स से उन्हें उनकी नजर में टॉप पांच क्षेत्ररक्षकों के बारे में सवाल पूछा गया। रोड्स ने इस लिस्ट में एबी डि विलियर्स, हर्शल गिब्स और ऐंड्रू सायमंड्स के नाम लिए। रोड्स ने इस लिस्ट में भारतीय टीम से बाहर चल रहे ऑलराउंडर सुरेश रैना को अपना नंबर वन फील्डर बताया। पांचवां खिलाड़ी इंग्लैंड के पूर्व कप्तान कॉलिंगवुड का भी नाम लिया। रोड्स ने कहा कि वह ऐसे खिलाड़ियों के नाम ले रहे हैं जो 30 गज के घेरे के भीतर और बाहर दोनों जगह अच्छी फील्डिंग कर सकते हैं। रोड्स ने रैना के अलावा बाकी जिन खिलाड़ियों के नाम लिए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। रोड्स ने आईसीसी की वेबसाइट पर कहा, 'मैं हमेशा से सुरेश रैना का बड़ा प्रशंसक हूं, तब से जब से उन्होंने खेलना शुरू किया है।'  रोड्स ने कहा, 'मैंने भारत में काफी फील्डिंग की है। वहां की परिस्थितियां फील्डिंग के लिए बहुत अच्छी नहीं हैं लेकिन रैना हर बार गेंद के लिए छलांग लगाते हैं। वह बहुत ज्यादा सोचते नहीं है। यह काफी कुछ मेरी तरह ही है।'  रोड्स ने कहा कि रैना हर जगह अच्छी फील्डिंग करते हैं। वह स्लिप में अच्छे कैच लपकते हैं और सर्कल में और आउटफील्ड में भी छलांग लगाते हैं।  



Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...