हैडलाइन

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अबू आसिम आजमी ने कांग्रेस को दी धमकी

मुंबई : समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अबू आसिम आजमी ने कांग्रेस को धमकी दी है कि कांग्रेस-राकांपा महा गठबंधन में मनसे को शामिल किया गया तो मैं महाराष्ट्र छोड़ कर उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड में जाकर कांग्रेस की पोल खोलूंगा। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत के लोग आज भी राज ठाकरे के कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी को भूले नहीं हैं।

मंगलवार को मराठी पत्रकार संघ में आयोजित संवाददाता सम्मेलन आजमी ने कहा कि राज ठाकरे ने केवल अपनी राजनीति चमकाने के लिए उत्तरभारतीयों को निशाना बनाया था। उन्होंने पूछा प्रांतवाद-भाषावाद का राजनीति करने वाली मनसे कब से धर्मनिरपेक्ष हो गई।

आजमी ने कहा कि कांग्रेस-राकांपा धर्म निरपेक्षता के नाम पर मनसे का साथ लेना चाहती हैं। कांग्रेस को खबरदार करना चाहता हूं कि मनसे का साथ लिया तो इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। उत्तर भारतीयों के खिलाफ मनसे की हिंसा से संबंधित अखबारों में छपी खबरों की कतरने दिखाते हुए कहा कि क्या राज ठाकरे ने उत्तरभारतीय समाज से माफी मांगी है ? उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राज ठाकरे को साथ लिया तो मैं हिंदी पट्टी में इसे मुद्दा बनाऊंगा और घूम-घूम कर बताऊंगा कि राज ठाकरे के गुंडे कार्यकर्ताओं ने गरीब उत्तरभारतीयों के खिलाफ कैसा तांडव मचाया था।

वरना सभी सीटों पर सपा उम्मीदवार उतरेगी:

आजमी ने कहा कि धर्म निरपेक्ष मतों का बंटवारा रोकने के लिए हम कांग्रेस-राकांपा गठबंधन में शामिल होने के लिए तैयार हैं पर इसके लिए हमें कम से कम लोकसभा की एक सीट मिलनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो सपा कई सीटों पर उम्मीदवार उतारने पर विचार करेगी।



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...