हैडलाइन

किस बड़े डायरेक्टर ने कंगना रनौत के साथ काम न करने की खाई कसम

बॉलिवुड की क्वीन कंगना रनौत का मर्दानी अवतार देखने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग कंगना से डर गए हैं। पिछले दिनों जब कंगना को अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका' के दौरान फिल्म इंडस्ट्री से किसी का सपॉर्ट नहीं मिला, तब उन्होंने खुले आम चेतावनी दी थी कि अब वह बॉलिवुड के एक-एक आदमी पर धावा बोलेंगी, दुनिया के सामने सबके पोल खोलकर रख देंगी, लगता है कंगना की इस ललकार से कुछ लोगों ने उनसे कन्नी काटना शुरू कर दिया है। लोग धीरे-धीरे कंगना से दूरी बनाना शुरू कर रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण देखने को मिला एक हालिया इंटरव्यू में। फिल्म भारत के निर्देशक अली अब्बास जफर ने साफ कहा कि वह कभी भी कंगना रनौत के साथ काम नहीं करेंगे। डायरेक्टर के साथ इस मौके पर कटरीना कैफ भी मौजूद थीं, जब अली से यह सवाल किया गया कि आखिर क्यों वह कंगना के साथ कभी भी काम नहीं करना चाहते? सवाल सुनते ही डायरेक्टर का साथ देते हुए कटरीना ने कहा कि अगले सवाल की ओर बढ़ते हैं।

वैसे बॉलिवुड में कंगना के दुश्मनों की कमी नहीं है। कंगना ने कभी किसी की फिल्म में काम करने से इंकार करके दुश्मनी मोल ली तो कभी सीधा वार करके। करण जौहर के साथ कंगना का लव-हेट का खट्टा-मीठा रिश्ता है। वह करण की तारीफ करने के साथ-साथ उन्हें निपोटिजम का मसीहा कहकर कान मरोड़ना भी जानती हैं। शबाना आजमी और जावेद अख्तर का नाम लेकर वह खुले आम कहती हैं कि यह लोग भारत के टुकड़े करने वाले गैंग के हैं।

लेखक अपूर्व असरानी, ऐक्टर सोनू सूद, डायरेक्टर हंसल मेहता, डायरेक्टर केतन मेहता, मिष्टी चक्रबर्ती और डायरेक्टर कृष के साथ उनका पंगा जग जाहिर है। अब आखिर अली अब्बाज जफर ने कंगना को लेकर ऐसा बयान क्यों दिया, न कभी कोई काम किया, न ही कोई दोस्ती यारी रही। आपको बता दें अली अब्बाज पिछले कई सालों से कंगना से खफा हैं। इस नाराजगी की वजह है सलमान खान स्टारर फिल्म 'सुल्तान'।
दरअसल अली ने कंगना को अपनी फिल्म 'सुल्तान' में सलमान के अपोजिट अनुष्का शर्मा वाला रोल ऑफर किया था, लेकिन मैडम कंगना को अली द्वारा लिखा गया 'सुल्तान' का वह किरदार नहीं पसंद आया और उन्होंने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया। वैसे इस इनकार के बाद समय कंगना ने एक साथ कई लोगों को अपना दुश्मन बना लिया।
कंगना द्वारा 'सुल्तान' में काम करने से इनकार करने के बाद सलमान खान, निर्माता आदित्य चोपड़ा और अली अब्बाज जफर एक साथ नाराज हो गए थे। अली ने उसी समय तय कर लिया था कि अब वह कभी भी कंगना के साथ काम नहीं करेंगे। जब 'मणिकर्णिका' का विवाद सामने आया तो अली ने फाइनली तय कर लिया कि कभी भी कंगना के साथ काम नहीं करेंगे।
तीन हफ्ते पूरे कर चुकी 'मणिकर्णिका' अभी भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है, लेकिन फिल्म के कारोबार में अब सुस्ती देखी जा रही है। कंगना इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'पंगा' की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में एकता कपूर के प्रॉडक्शन में बनी फिल्म 'मेंटल है क्या' की शूटिंग पूरी कर ली है। अली अब्बाज जफर सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ फिल्म 'भारत' की शूटिंग कर रहे हैं। अली ने इससे पहले 'गुंड़े', 'टाइगर जिंदा है', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' और 'सुल्तान' का निर्देशन किया है। आने वाले दिनों में वह 'धूम 4' का निर्देशन भी करेंगे। 


Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...