हैडलाइन

हॉरर फिल्म की तैयारी कर रही हैं कटरीना कैफ?

ऐक्ट्रेस कटरीना कैफ की आने वाली फिल्म 'भारत' का पिछले काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। जब से सलमान खान स्टारर इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है तभी से यह लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। यह फिल्म अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बन रही है और इससे पहले कटरीना उनके साथ 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्में कर चुके हैं।  हाल में कटरीना से इस बारे में पूछा गया कि आखिर उन्होंने कौन से जॉनर की फिल्मों में काम नहीं किया है। इसके जवाब में कटरीना ने तुरंत कहा कि उन्होंने अभी तक हॉरर फिल्म में काम नहीं किया है। इसी सवाल के जवाब में अली अब्बास जफर ने कहा कि उन्होंने कटरीना के लिए एक हॉरर फिल्म लिखी है। हालांकि अली के मजाकिया लहजे से यही माना जा सकता है कि वह केवल मजाक ही कर रहे होंगे और ऐसी किसी फिल्म को बनाए जाने की प्लानिंग नहीं है। बता दें कि मल्टी-स्टारर फिल्म 'भारत' में सलमान और कटरीना के अलावा तब्बू, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म आने वाले 5 जून 2019 को रिलीज हो सकती है। 



Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...