हैडलाइन

गली बॉय स्टार सिद्धांत को इस एक्ट्रेस से मिला बेस्ट कॉम्प्लिमेंट

सिद्धांत चतुर्वेदी ने गली बॉय में एमसी शेर की भूमिका निभाई है. उनकी एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है. अमिताभ बच्चन ने भी अपने हाथों से लेटर लिखकर उनके काम की प्रशंसा की. सिद्धांत ने बताया कि गली बॉय के लिए उन्हें सबसे बेस्ट कॉम्प्लिमेंट दीपिका पादुकोण ने दी है. सिद्धांत ने एक इंटरव्यू के दौरान हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि जब दीपिका ने मुझे देखा तो कहा कि यह एक बॉय है. यह बहुत ही क्यूट है. सिद्धांत ने आगे बताया कि लोग मुझे लेकर सोचते थे कि मैं उम्र में काफी बड़ा हूं. लेकिन जब उन्होंने मुझे देखा तो उनकी सोच बदल गई. कुछ तो मुझे रियल का रैपर समझ लिया था.

इंटरव्यू के दौरान सिद्धांत से जब पूछा गया कि उनकी लाइफ में कोई एमसी शेर है तो उन्होंने जवाब दिया- मेरी लाइफ में कई सारे एमसी शेर है. मेरे पिता एमसी शेर है. इस लिस्ट में रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर भी शामिल है और जोया अख्तर मेरी शेरनी है. रणवीर सिंह भी मेरे सबसे बड़े एमसी शेर है. फिल्म गली बॉय 100 करोड़ के क्लब शामिल हो चुकी है. फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी ने रणवीर सिंह के मेंटर का रोल निभाया है. एक इंटरव्यू के दौरान सिद्धांत चतुर्वेदी ने खुलासा किया था कि उन्हें यह गली बॉय कैसे मिली. उन्होंने बताया था- ''मैं ' तुझे मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं' गाने पर डांस कर रहा था. इस दौरान जोया ने मुझे पहली बार देखा. इसके बाद दिल धड़कने दो फिल्म का गाना 'गलन गुड़िया' प्ले हुआ तो मैंने उनके (जोया) के साथ खूब डांस किया. इसके तुरंत बाद उन्होंने मुझसे पूछा कि तुम कौन हो? मैं चाहती हूं कि तुम मेरे इस फिल्म के लिए ऑडिशन दो और मैंने हां कर दिया. इस तरह मुझे यह फिल्म मिली. फिल्म में सिद्धांत ने एमसी शेर का किरदार निभाया है.



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...