हैडलाइन

जरीन खान बोलीं, मुझसे क्यों पूछ रहे हैं यह सवाल, मैं तो भारतीय हूं

पुलवामा टेरर अटैक को लेकर भारतियों गुस्सा रुक नहीं रहा है। मीडिया लोगों से उनकी प्रतिक्रियाएं ले रही है। बॉलिवुड में भी तमाम सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया है। इस बीच फिल्म इंडस्ट्री के लिए काम करने वाली कई संस्थाओं ने पाकिस्तानी कलाकारों को पूरी तरह बैन करने की भी घोषणा की है। पाकिस्तानी कलाकारों के बैन को लेकर जब एक इवेंट में पहुंची अभिनेत्री जरीन खान से सवाल किया गया तो उन्होंने पहले वह इस सवाल को टालने की कोशिश की, लेकिन बाद में जब उनके सामने से मीडिया के कैमरे और माइक सामने नहीं हटे तो उन्होंने जवाब दिया। जरीन कहती हैं, 'आप यह सवाल मुझसे क्यों पूछ रहे हैं, मैं तो भारतीय हूं और मुझे पूरा अधिकार है यहां पर काम करने का। जो भी वह वह बहुत ही दुःख की बात है। वैलेंटाइंस डे भले विदेशी कल्चर है, लेकिन भारत में हम इस दिन को प्यार के दिन की तरह मानते हैं और इसी दिन की शाम को यह हमला हो गया। यह बहुत दुःख की बात है, लेकिन इसे सेंसलाइज न करें, बल्कि जो मुद्दा है उस पर स्टिक रहना है।' 

जरीन आगे कहते हैं, 'मुद्दे से भटक कर पाकिस्तानियों को यहां काम करना है या नहीं करना है इस पर मैं तो कोई डिसीजन ले नहीं सकती हूं। इस मामले में मेरा जो भी विचार है, वह किसी तरह से मैटर भी नहीं करता है। मैं इस बात को लेकर श्योर हूं कि हमारे देश के प्रधानमंत्री इसका जवाब देने की तैयारी जरूर कर रहे हैं। आपने जो मुझसे सवाल पूछा है, उसका जवाब देने वाली मैं कोई भी नहीं होती हूं।' 

ज़रीन पिछले साल निर्देशक विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म '1920' में नजर आई थीं, इन दिनों जरीन पंजाबी फिल्म 'ढाका' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में वह गिप्पी ग्रेवाल के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म को भूषण कुमार प्रड्यूज कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शूरू हो चुकी है। 



Most Popular News of this Week

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...