हैडलाइन

ड्र‍िंक-स्मोक करती मह‍िलाओं को देखकर चौंकते क्यों हैं लोग: कृत‍ि कुल्हारी

नई दिल्ली में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के 18वें संस्करण का आगाज शुक्रवार को हुआ. दो दिन के कॉन्क्लेव में राजनीति, खेल और कला और सिनेमा से जुड़े अहम सेशन रखे गए हैं. पहले दिन एक सेशन Freedom, friendship, sex, ambition भी रखा गया. इसमें चर्चित वेब सीरीज फोर मोर शॉट्स प्लीज की एक्ट्रेस सयानी गुप्ता, कृत‍ि कुल्हारी, मानवी गागरू और प्रोड्सर रंगीता नंदी शामिल हुईं. सेशन को जानी-मानी अभ‍िनेत्री कोयल पुरी ने मॉडरेट किया.

सेशन में मह‍िलाओं और पुरुषों को लेकर समाज के नजरिए पर बातचीत करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस कृत‍ि कुल्हारी ने अपनी राय रखी. कृत‍ि ने कहा, समाज की सोच बदली है. मैं इस बात से बहुत खुश हूं. लेकिन प्रॉब्लम हमारे बीच से तब शुरू होती है. जब हम किन्हीं चार पुरुषों को पार्टी करते, ड्र‍िंक और स्मोक करते देखते हैं तो हम कहते हैं ये तो नॉर्मल है. लेकिन जब वही चीजें चार मह‍िलओं को करते देखते हैं तो कहते हैं- ओ-ओ. महिला और पुरुष को लेकर ये जो बदले हुए एक्सप्रेशन हैं ये बहुत बड़ा फर्क है. हमें यहां पर समान सोच की जरूरत है." कृत‍ि ने कहा, मैं ज‍िस बैकग्राउंड से आती हूं, अच्छी तरह से समझ सकती हूं कितना बदलाव आया है. आज जो समय है, उसके साथ मैं खुश हूं. हमें कैसा पार्टनर चाह‍िए, किस जेंडर में चाह‍िए इसका चुनाव कर सकते हैं. बता दें कि कृत‍ि ने अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू स्टारर फिल्म प‍िंक में अहम भूमिका निभाई थी. इसके अलावा कृत‍ि इरफान खान संग फिल्म ब्लैकमेल में नजर आई थीं.



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...