हैडलाइन

'बदला' ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू ने कही तैमूर को डेट करने की बात

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान को कौन नहीं पसद करता है। इतनी छोटी उम्र से ही तैमूर पपराजियों से घिरा रहता है। सोशल मीडिया पर भी तैमूर की तस्वीरें खूब वायरल होती हैं। तैमूर की लोकप्रियता इतनी है कि बाजार में तैमूर डॉल भी बिकने लगे। अब बदला ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू ने कहा है कि वह तैमूर को डेट करना पसंद करेंगी।  अपनी आने वाली फिल्म 'बदला' के प्रमोशन के दौरान तापसी ने यह दिलचस्प बात कही। जब तापसी से उनकी लव लाइफ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह सिंगल हैं और किसी भी बॉलिवुड ऐक्टर को डेट नहीं कर रही हैं। इसके बाद उन्होंने मजाक में कहा कि क्या वह नन्हे नवाब को चुन सकती हैं। इसके आगे रिलेशनशिप के बारे में तापसी ने कहा कि सभी ऐक्टर्स को वह कलीग की तरह देखती हैं। वह कभी भी किसी को खास नजर से नहीं देखतीं क्योंकि उन्हें पता है कि एक दिन उनके साथ काम कर सकते हैं। 

इससे पहले तैमूर की बहन सारा अली खान ने भी तैमूर के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। बता दें कि शुक्रवार को तापसी पन्नू की फिल्म बदला रिलीज हो रही है। इस फिल्म में तापसी के साथ बिग बी अमिताभ बच्चन नजर आएंगे। दर्शक भी 'पिंक' की इस जोड़ी को फिर से परदे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं। 



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...