हैडलाइन

किडनैप होने के आठ महीने बाद बरामद बच्चा

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में आठ महीने से अधिक समय पहले अगवा किए गए एक साल के एक बच्चे को बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर बालाजी पंधारे ने बताया कि 29 जून 2018 को जब बच्चा कल्याण शहर में महराल गांव में घर के बरामदे में अपनी दादी के साथ सो रहा था उसी समय उसे अगवा कर लिया गया था।  बच्चे की मां ने बाद में भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण) के तहत पुलिस के समक्ष एक शिकायत दर्ज कराई थी। बच्चे की पिता की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर स्थानीय निवासी सोमनाथ पवार (36) की गतिविधियों पर नजर रखी गई। उस पर बच्चे का अपहरण करने का संदेह है। उसने अपने रिश्तेदार रेणुका पवार (40) को 25,000 रुपये में बच्चा बेच दिया था। 

रेणुका की तीन बेटियां हैं लेकिन बेटा नहीं था। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बच्चे को यहां से करीब 300 किलोमीटर दूर सतारा जिले के कराद ले जाया गया है। पंधारे ने बताया कि ठाणे पुलिस की एक टीम कुछ दिन पहले वहां गई और रेणुका के पास से बच्चा बरामद किया। उन्होंने बताया कि अपहरणकर्ता और उसकी महिला रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया गया और एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 11 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।



Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...