हैडलाइन

नीरव मोदी का १०० करोड़ का बंगला ध्वस्त

मुंबई : आखिरकार कई महीनों से चर्चित फरार हीरा कारोबारी नीरव मोदी का अलीबाग वाला बंगला ढहा दिया गया। शुक्रवार दोपहर में १०० करोड़ का समंदर किनारे का बंगला १०० विस्फोटकों की मदद से जमींदोज कर दिया गया। इससे पहले मंगलवार को बंगले को ढहाने का काम शुरू हुआ था। सबसे पहले बंगले के शीशों को तोड़कर मलबे में तब्दील किया गया और आज ३० हजार वर्गफीट में बने बंगले को भी ढहा दिया गया।
नीरव मोदी का देशभर में चर्चित अलीबाग वाला बंगला महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित है। सी-बीच के पास बने करीब १०० करोड़ रुपए के इस बंगले को तोड़ने का दूसरा चरण मंगलवार को शुरू हो गया था। अब तक उन ढांचों को गिराया गया है जिनमें शीशे लगे थे। बंगले में लगे शीशों को इसलिए हटाया गया क्योंकि विस्फोट के बाद यदि शीशे उड़कर पास के बंगलों में गिरे तो इससे बड़ा नुकसान हो सकता था।
नीरव मोदी करीब १३,७०० करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले का मुख्य आरोपी है। घोटाला उजागर होने के बाद नीरव मोदी के कई ठिकानों पर छापे पड़े और उसकी संपत्ति सीज की गई थी। कई बेडरूम और हॉल वाले इस बंगले में फर्स्ट फ्लोर पर १००० वर्ग फीट का स्वीमिंग पूल भी है। मोदी ने इस बंगले के बाहर अवैध तरीके से एक गार्डन भी बनवाया था।


Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...