हैडलाइन

ये रिश्ता... के फैंस के लिए होली का तोहफा, वापस आई नायरा की याददाश्त

टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के फैंस के लिए एक गुडन्यूज है. शो में आने वाले दिनों में बड़ा ट्विस्ट दिखाया जाएगा. फैंस को होली का गिफ्ट मिलने वाला है. दरअसल, सीरियल में नायरा की याददाश्त वापस आने वाली है. शो का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है.

नायरा की याददाश्त वापस आने से सिंघानिया और गोयंका परिवार में खुशियों की लहर दौड़ जाएगी. प्रोमो में दिखाया गया है कि होली के दिन नक्ष --नायरा का भाई--- कार्तिक --नायरा का पति--- पर बहुत गुस्सा करता है और उसे भला बुरा कहता है. कार्तिक की इंसल्ट करता है. लेकिन अचानक से ही नायरा बीच में आ जाती है और नक्ष को रोक देती हैं.

वीडियो में नायरा कहती हुई दिख रही है- बस भाई आप मेरे पति से इस तरह बात नहीं कर सकते. मुझे सब कुछ याद आ गया है कार्तिक. इतना कहकर नायरा, कार्तिक के गले लग जाती है. इस दौरान सभी के चेहरे पर खुशी साफ नजर आती है. नायरा की याददाश्त वापस आना शो के फैन के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में शो में और कौन से ट्विस्ट आएंगे. सब कुछ ठीक हो जाएगा या फिर कुछ नया बवाल खड़ा होगा. 



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...