हैडलाइन

वरुण ने कहा, दीपिका-रणवीर मेरे गोद लिए हुए माता-पिता

वरुण धवन इन दिनों लंदन में अपकमिंग फिल्म स्ट्रीट डांसर की शूटिंग कर रहे हैं. हालांकि वह कलंक फिल्म के टीजर लॉन्चिंग के लिए मुंबई आए थे. इसके बाद वह फिर से लंदन के लिए रवाना हो गए. लेकिन इस दौरान वह अकेले नहीं थे बल्कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी उनके साथ थे. वरुण धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह दीपिका और रणवीर को अपना गोद लिए हुए माता-पिता बता रहे हैं. साथ ही वरुण धवन ने कहा कि फ्लाइट में दोनों  ने उनकी खूब देखभाल की.

वरुण ने लंदन पहुंचने के बाद इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में दीपिका पादुकोण कह रही हैं कि उन्होंने फ्लाइट में वरुण धवन का खूब ख्याल रखा. इस दौरान उन्होंने उसे खाना खिलाया और उन्हें अच्छी नींद मिले इसका ध्यान रखा. वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन की कलंक फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी. इस मल्टीस्टारर फिल्म में आलिया भट्ट, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित जैसे एक्टर हैं. 



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...