हैडलाइन

राखी सावंत ने फैन्स को दी होली की बधाई, Video देख आ जाएगी हंसी

बीटाउन में आइटम गर्ल के नाम से मशहूर राखी सावंत अपने बेबाक बयान और बोल्ड तस्वीरों व विडियो के लिए ज्यादा जानी जाती हैं। साथ ही उनके अजीबो-गरीब कपड़ों से लेकर कॉमेंट तक काफी सुर्खियां बटोरते हैं। इस तरह राखी हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अब एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा विडियो पोस्ट किया है कि वह चर्चा का विषय बन गया है। राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो पोस्ट किया है जिसमें वह और एक अन्य महिला हॉट वाइट शॉर्ट्स, वाइट टी-शर्ट और ब्राइट येलो कलर की विग लगाई दिख रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक चश्मा और वाइट शूज भी पहने हुए हैं। 

होली के इस विडियो में राखी और उनकी दोस्त एक-दूसरे को गुलाल लगाती दिखती हैं। इस दौरान वह लोगों को सेफ रहने की हिदायत भी देती हैं। दोनों मस्ती करते हुए गुलाल लगाती जाती हैं और फिर कैमरे की तरफ मुड़ते हुए फैन्स को हैपी होली विश करती हैं। इस दौरान राखी गुलाल की थाली से ही कैमरे की आरती उतारने लग जाती हैं, तो वहीं उनकी दोस्त डांस करने लगती है। इसके बाद दोनों हग करती हैं और एक-दूसरे को बेस्टी बताते हुए आई लव यू बोलती हैं।  विडियो को देख यूजर्स ने एक से बढ़कर एक फनी कॉमेंट्स किए हैं। किसी ने कहा कि राखी के सोशल मीडिया अकाउंट को बैन कर देना चाहिए तो किसी ने लिखा 'इनका अवतार देख तो भूतनी भी डर जाए'। 



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...