हैडलाइन

कसौटी... की कोमोलिका के डायलॉग वायरल, जानें हिना खान क्या बोलीं

हिना खान इस समय चर्चित सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 के कारण खबरों में हैं. वे इसमें कोमोलिका का किरदार निभा रही हैं, जो एक विलेन के रूप में ख्यात है. उनके डायलॉग काफी हिट हो रहे हैं. हिना खान ने इसका क्रेडिट प्रोड्यूसर एकता कपूर को दिया है.

कोमोलिका का किरदार यानी हिना खान अभी सिर्फ दो-तीन एपिसोड में ही दिखी हैं. अपनी थोड़ी सी झलक दिखाकर ही दर्शकों को उन्होंने अपना दीवाना बना दिया है. यहां तक कि लोग अब नई कोमोलिका के डायलॉग के भी टिक टॉक वीडियोज बना रहे है. एक ऐसी ही फैन के वीडियो को हिना ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में हिना की फैन कोमोलिका के डायलॉग को बोलती दिख रही है. इस वीडियो को शेयर करते हुए हिना ने कैप्शन में लिखा है- हे भगवान मैं पागल हो जाऊंगी. आप लोग इतना प्यार भेज रहे हैं पहले लोग कोमोलिका के सिग्नेचर ट्यून पर नाचते थे और उनके डायलॉग फेमस होने वाले है. इन सबका क्रेडिट एकता कपूर को जाता है.

बता दें कि हिना हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ मालदीव घूमने पहुंची थी और वहां की कई तस्वीरों और वीडियो को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जो कि वायरल भी हुई थी.

इससे पहले छोटे पर्दे पर हिना खान टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और बिग बॉस में नजर आई थीं. ये रिश्ता क्या कहलाता है में हिना ने एक आदर्श बहू अक्षरा का किरदार निभाया था. हालांकि बिग बॉस सीजन 11 में उनकी छवि थोड़ी निगेटिव हो गई थी जिसके बाद अब वह कसौटी जिंदगी की में निगेटिव रोल प्ले करती नजर आ रही हैं.



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...