हैडलाइन

BMC कर्मी कम, काम बेदम, फायर, हेल्थ, कचरा... हर विभाग में है कर्मचारियों की कमी

 मुंबई : अवैध निर्माण पर कार्रवाई करनी हो या अग्निशमक नियमों की जांच करनी हो, हर विभाग की केवल एक ही शिकायत है कम स्टॉफ की। होटलों की जांच से लेकर शिक्षा के सुधार में, हर जगह कम स्टॉफ के चलते काम बाधित हो रहा है। प्रशासन स्थायी पदों की बजाय ठेके पर लोगों को नियुक्त कर काम तो चला रहा है लेकिन इससे बुरी तरह से काम प्रभावित होने का आरोप लग रहा है। 

बीएमसी में कुल 1,51,680 स्वीकृत पदों में से 1,04,743 पदों ही लोग काम कर रहे हैं, शेष 46,937 पद खाली पड़े हैं।

पिछले दिनों अस्पताल में कपड़े समय पर धुलकर न आने के मामले में एनबीटी ने जब पड़ताल की थी, तो लॉन्ड्री में भी कम स्टॉफ होने का सच सामने आया था।

काम अधिक, हाथ नहीं: कर्मचारियों की कम संख्या के चलते अन्य कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ रहा है। सोशल मीडिया के जमाने में उच्च अधिकारियों द्वारा तुरंत रिपोर्ट मंगाई जाने की स्थिति भी उनका तनाव बढ़ाने को काफी होती है। 

एक अधिकारी ने बताया कि अब हर शाम हमें अपने ग्रुप में रिपोर्ट देनी होती है। बड़े अधिकारियों के यहां से कभी भी बुलावा आ जाता है। कोर्ट और लोकायुक्त के चक्कर अलग से। आखिर हम काम करेंगे कब/ अंत में काम न होने का ठिकरा भी हम पर ही फूटता है। हालांकि, कई बार कर्मचारियों के अपनी सीट पर न रहने को लेकर भी शिकायतें आती हैं। 



Most Popular News of this Week

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

नवी मुंबईतील विकास कामांना...

 नवी मुंबईतील विविध प्रलंबित व महत्त्वाच्या विकासकामांबाबत आमदार मंदा...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...