हैडलाइन

हमले के मास्‍टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ आरोप तय

पाकिस्तान : पाकिस्तान की एक अदालत ने मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद के खिलाफ आतंकवाद के वित्त पोषण मामले में आरोप तय कर दिया है। इससे पहले 7 दिसंबर को मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित जमाद-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ आतंकवाद के वित्त पोषण को लेकर कोर्ट आरोप तय नहीं कर सकी थी। क्योंकि सुनवाई में एक सह-आरोपी को पेश नहीं किया गया था। इसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए तारीख दी थी। जिसके बाद आज लाहौर की आतंक निरोधी अदालत ने हाफिज सईद के खिलाफ आरोप तय कर दिया है।  अदालत के एक अधिकारी ने सुनवाई के बाद 'पीटीआई' से कहा था, ''पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग की प्राथमिकी 30/19 के तहत हाफिज सईद और अन्यों के खिलाफ मामले पर आतंकवाद के वित्त पोषण के संबंध में आतंकवाद रोधी अदालत-1 में आरोप तय किए जाने थे, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से सह-आरोपी मलिक जफर इकबाल को जेल से पेश नहीं किया गया। इसके कारण मामले को आरोप तय करने के लिए 11 दिसंबर तक मुल्तवी किया जाता है।


Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...