हैडलाइन

2018 में करीब 10,000 भारतीयों को हिरासत में लिया गया : रिपोर्ट

वाशिंगटन: अमेरिकी सरकार की ओर से जारी एक रिपोर्ट के अनुसार देश की विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने राष्ट्रीय सुरक्षा या जन सुरक्षा के लिए खतरे के रूप में देखे जाने वाले करीब 10 हजार भारतीयों की पहचान कर उन्हें 2018 में हिरासत में लिया था. इस सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, इन 10 हजार लोगों में से 831 को अमेरिका से बाहर निकाल दिया गया. ‘आव्रजन प्रवर्तन : गिरफ्तारियां, हिरासत और बाहर भेजना, और चयनित जनसंख्या से जुड़े मुद्दे' शीर्षक वाली इस रिपोर्ट को सरकारी जवाबदेही कार्यालय ने तैयार किया है. अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन या आईसीई द्वारा हिरासत में लिए जाने वाले भारतीयों की संख्या 2015 से 2018 के बीच दोगुनी हो गई है. आईसीई ने 2015 में 3,532 भारतीयों को हिरासत में लिया था. 2016 में 3,913, 2017 में 5,322 और 2018 में 9,811 भारतीयों को हिरासत में लिया गया. रिपोर्ट के अनुसार, आईसीई ने 2018 में 831 भारतीयों को देश से बाहर भेजा। 2015 में 296, 2016 में 387 और 2017 में 474 भारतीयों को देश से बाहर किया गया था.


Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...