हैडलाइन

मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप में पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी को किया ब्लैक लिस्ट

नई दिल्ली: सेवानिवृत्त पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी राव अनवर अहमद खान को मानवाधिकार के गंभीर उल्लंघन के मामले में अमेरिका ने ब्लैक लिस्ट किया है. अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने यह जानकारी दी है. पाकिस्तान  के सिंध प्रांत के मलिर जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवा दे चुके इनकाउंटर स्पेश्लिस्ट पर न्याय के नाम पर हत्याएं करने का आरोप है. वित्त मंत्रालय ने कहा, ‘‘मलिर में एसएसपी के तौर पर अपने कार्यकाल में अनवर लगातार फर्जी पुलिस मुठभेड़ों को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार है, जिनमें कई लोग मारे गए.'' उन पर वसूली, भूमि-अधिग्रहण, मादक पदार्थ की तस्करी और हत्या का भी आरोप है. मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘अनवर ने पाकिस्‍तान में 190 से अधिक मुठभेड़ों को अंजाम दिया, जिसमें 400 से अधिक लोग मारे गए थे. इनमें से अधिकतर न्याय के नाम पर की गई हत्याएं थी.
अधिकारी ने कहा, ‘‘अनवर पुलिस और अपराधी व ठगों के नेटवर्क का भी प्रमुख था जो वसूली, भमि-अधिग्रहण, मादक पदार्थ की तस्करी और हत्या करने जैसे अपराधों में शामिल था.'' अमेरिका के इस कदम का पाकिस्तान ने स्वागत किया है. ‘वॉइस ऑफ कराची' के प्रमुख नदीम नुसरत ने अमेरिकी वित्त मंत्रालय के फैसले का स्वागत किया और कहा कि वैश्विक स्तर पर मानवाधिकार की रक्षा करने की दिशा में यह ऐतिहासिक कदम है. नुसरत ने कहा, ‘‘वॉइस ऑफ कराची' की अपनी टीम और शहरी सिंध में रहने वाले चार करोड़ लोगों की ओर से मैं विश्वस्तर पर मानवाधिकार के हनन करने में शामिल राव अनवर और अन्य के खिलाफ अमेरिकी वित्त मंत्रालय के कदम का स्वागत करता हूं.


Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...