हैडलाइन

युवा पीढ़ी से तुलना होने से नाराज करीना

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इंडस्ट्री की सबसे फैशनेबल डीवाज में से एक हैं. वह पिछले कई सालों से भारतीय सिनेमा में दर्शकों को एंटरटेन कर रही हैं और अभी भी वह काफी पॉपुलर हैं. हालांकि, शादी और एक बच्चा होने के कई साल बाद अब उन्हें कंपेयर किया जाना और उनकी परफॉर्मेंस पर सवाल उठाया जाना शुरू हो गया है. करीना कपूर खान की फिल्म गुड न्यूज 27 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ लीडिंग लेडी के रोल में नजर आएंगी. करीना इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं और समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी तुलना युवा पीढ़ी के कलाकारों के साथ किया जाना गलत है. साल 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली करीना को इंडस्ट्री में तकरीबन 20 साल काम करते हुए हो गए हैं. करीना ने कहा कि वह लगातार कुछ नया ढूंढने और करने की कोशिश कर रही हैं और यही वो वजह है जिसके चलते वह आज भी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. उन्होंने कहा, "मैं अब भी काम कर रही हूं और फिर भी युवा पीढ़ी से मेरी तुलना हो रही है." करीना ने कहा, "मुझे हैरत होती है कि वो ऐसा क्यों करते हैं क्योंकि मैं इस पीढ़ी का हिस्सा नहीं हूं, और न ही इस दौड़ का. लेकिन लोग फिर भी मेरी किसी और आज की पीढ़ी वाले से तुलना करने लग जाते हैं और मैं कहती हूं कि 'क्यों'?" करीना ने बताया, "हम सब अक्सर ब्रो-कोड, पुरुषों के तलाक, अफेयर्स, ऑर्गेज्म जैसी चीजों के बारे में बात करते हैं लेकिन महिलाओं के बारे में नहीं करते. यही वजह है कि मैं वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थी. गुड न्यूज करने के पीछे भी यही कारण रहा है.



Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...