हैडलाइन

मुंबई : खून से सने हाथ लेकर थाने पहुंची महिला ने कहा- बेटे को किया दूर इसलिए बहू को मारा

मुंबई : मुंबई के मानिकपुर पुलिस थाने में रविवार सुबह जब खून से सने हाथ लेकर एक महिला थाने पहुंची और बहू की हत्या करने की बात कबूलते हुए सरेंडर किया। महिला को इस हाल में देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। वसई निवासी आनंदी माने ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बहू रिया उर्फ स्वाति माने को सोते वक्त मेटल के गुलदस्ते से मारकर हत्या कर दी। आरोपी सास का कहना है कि शादी के बाद उसकी बहू बेटे को लेकर यूएस चली गई थी। सूत्रों के अनुसार, आनंदी को रिया का नर्सिंग प्रफेशन और नाम दोनों ही पसंद नहीं था और इसे बदलने के लिए दबाव बना रही थी। आरोपी महिला के खिलाफ हत्या के तहत मामला दर्ज किया गया और नींद की गोलियां खाने की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस इसकी जांच कर रही है कि आनंदी ने आत्महत्या करने के इरादे से नींद की गोलियां खाई थीं या नहीं।

पुलिस वसई वेस्ट के ओम नगर स्थित माने के फ्लैट में गई जहां उसे बेडरूम में रिया का शव मिला। तकिया पर खून से सना हुआ गुलदस्ता पड़ा हुआ था जबकि छह महीने की बच्ची बगल में ही सो रही थी। इस दौरान रिया का पति रोहन (33) और ससुर दत्तात्रेय मॉर्निंग वॉक के लिए गए थे। आनंदी का छोटा बेटा और बहू अपने बेडरूम में थे। उन्हें पूरी घटना की जानकारी तब हुई जब पुलिस उनके घर पहुंची। रिया और रोहन ने पांच साल पहले लव मैरेज की थी। शादी के बाद रिया को टेक्सास के होस्टन में नर्स की जॉब मिल गई थी जिसके चलते रोहन भी यूएस चला गया था। दंपती 1 दिसंबर को ही छुट्टियां लेकर मुंबई आया था। पिछले हफ्ते दंपती परिवार के साथ एक रिलेटिव की शादी में भी शामिल हुआ था। पुलिस को दिए गए बयान में आनंदी ने बताया कि रिया पोती के साथ समय बिताने नहीं देती थी। शनिवार को जब आनंदी वॉक के लिए पोती को ले जाने के लिए तैयार हुईं तो रिया ने मना कर लिया। रविवार सुबह, जब आनंदी का बेटा और पति मॉर्निंग वॉक के लिए गए, तो आनंदी रिया के बेडरूम में आई और गुलदस्ता उठाकर रिया के सिर पर जोर से मारा और घर से चली गई। आनंदी पुलिस स्टेशन पहुंची और सरेंडर किया। रिया के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।



Most Popular News of this Week

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...