हैडलाइन

रणबीर की नई BFF है करीना की ये फ्रेंड, चर्चा में दोनों की बढ़ती दोस्ती

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट संग अपने रिलेशन को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. लेकिन इन दिनों वे सोशियलाइट और फैशनिस्टा नताशा पूनावाला संग अपनी दोस्ती को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. बी-टाउन में रणबीर और नताशा पूनावाला की बढ़ती दोस्ती गॉसिप सब्जेक्ट बना हुआ है. जी हां, रणबीर कपूर और नताशा पूनावाला बीटाउन के नए BFF हैं. नताशा एक्ट्रेस करीना कपूर के काफी क्लोज हैं. दोनों को कई पार्टीज में भी साथ स्पॉट किया जाता है. स्पॉटबॉय की रिपोर्ट की मानें तो इन दिनों नताशा करीना के कजिन रणबीर संग अपनी दोस्ती बढ़ाती नजर आ रही हैं. बता दें नताशा पूनावाला बिलिनियर आदर पूनावाला की पत्नी और सोशियलाइट-फैशनिस्टा हैं. वे बॉलीवुड के कई A लिस्टर्स से बेहद करीब कॉन्टैक्ट रखती हैं. फिलहाल बीटाउन की यह नई फ्रेंडशिप सुर्ख‍ियों में है.

वर्क फ्रंट पर रणबीर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में बिजी हैं. पिछले दिनों वे आलिया और फिल्म की क्रू के साथ वाराणसी में नजर आए थे. वाराणसी के घाट से उनकी शूटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. ब्रह्मास्त्र अगले साल रिलीज होगी. इसे अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, डिंपल कपाड़िया, मौनी रॉय भी शामिल हैं.  



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...