हैडलाइन

आग बबूला हुए शिवसैनिक, वन संरक्षक पर हमला

ठाणे, पौधरोपण अभियान के तहत ठाणे जिले के अंबरनाथ स्थित मांगरुल और कल्याण के वरप में पिछले साल लगाए पौधों के जलाने की घटना से नाराज शिवसैनिकों ने सोमवार को ठाणे वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक कार्यालय पर मोर्चा निकाला। शिवसैनिकों ने इस दौरान जले पेड़ों की राख, मिट्टी, कीचड़ और काली स्याही मुख्य वन संरक्षक राजेंद्र कदम पर फेंकी। उधर, बदलापुर के क्षेत्रीय वन अधिकारी चंद्रकांत शेलके को निलंबित कर दिया गया और उप मुख्य उपवन संरक्षक डॉक्टर जितेंद्र रामगावकर सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने हंगामा करने के आरोप में कल्याण के सांसद श्रीकांत शिंदे तथा कल्याण शिवसेना जिला प्रमुख गोपाल लांडगे सहित कुल 47 शिवसैनिकों को हिरासत में लिया था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। सांसद तथा जिला प्रमुख के नेतृत्व में तमाम शिवसैनिक मुख्य वन संरक्षक के दफ्तर के बाहर सुबह ही जमा हो गए थे और मोर्चा निकाला। इसके बाद, साथ में लाया गया कीचड़, स्याही वगैरह कदम के ऊपर फेंक दी। 

दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

सांसद ने पौधे जलाने की घटना में वन अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषी असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करने की मांग की। शिवसेना का आरोप है कि स्थानीय ईंट भट्टा मालिकों से वन अधिकारियों की मिलीभगत है, इसलिए मिट्टी के लिए पौधों को नष्ट किया जाता है। हालांकि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद सरकार को सौंप दी जाएगी। 

क्या है मामला 

पिछले साल वरप में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में 18.7 हेक्टर क्षेत्र में नौ हजार पौधे रोप गए थे। इनमें से तीन हेक्टर क्षेत्रफल के पौधे जलकर राख हो गए हैं, जबकि एक हजार पौधों को नुकसान पहुंचा है। मांगरूल में आग में सात हेक्टर क्षेत्र में लगे 12 हजार 633 पौधे जल गए। दिसंबर 2017 में भी आग से आठ हेक्टर क्षेत्र में लगे 20 हजार पौधे जल गए थे। 

इसके बाद, योजना बनी और पौधों की सुरक्षा में दो सुरक्षाकर्मी नियुक्त कर दिए गए। वरप मामले में 5 लोग गिरफ्तार भी हुए। वरप मामले की जांच में पाया गया था कि उपले सुखाने के लिए यहां लगे पौधों को जलाया गया था, जिससे आग फैली थी। 



Most Popular News of this Week

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

नवी मुंबईतील विकास कामांना...

 नवी मुंबईतील विविध प्रलंबित व महत्त्वाच्या विकासकामांबाबत आमदार मंदा...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...