हैडलाइन

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में ट्रक बम विस्फोट में 76 लोगो की मौत

सोमालिया की राजधानी में एक सुरक्षा जांच चौकी एवं कराधान कार्यालय पर शनिवार सुबह हुए एक ट्रक बम विस्फोट में कम से कम 76 लोग मारे गए। यह हमला हाल के वर्षों में मोगादिशु में हुए भीषणतम हमलों में से एक है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आज के विस्फोट को देखकर उन्हें 2017 में हुए विस्फोट की याद आ गई जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे। निजी आमीन एंबुलेंस सेवा के निदेशक अब्दूकादिर अब्दीरहमान ने एएफपी से कहा, '76 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और 70 अन्य घायल हुए हैं।' पुलिस अधिकारी इब्राहीम मोहम्मद ने विस्फोट को भयावह करार दिया।
मारे गए लोगों में से ज्यादातर विश्वविद्यालय और अन्य संस्थानों के छात्र बताए जाते हैं जो अपनी कक्षाओं के लिए निकले थे। इब्राहीम ने कहा, 'हमने दो तुर्क नागरिकों के मरने की भी पुष्टि की है जो संभवत: सड़क निर्माण से जुड़े इंजीनियर थे। हमें अभी यह नहीं पता कि वे घटनास्थल से गुजर रहे थे या फिर इस क्षेत्र में रहते थे।' मोगादिशु के मेयर उमर महमूद मोहम्मद ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मरने वालों की सटीक संख्या का अभी पता नहीं है, लेकिन घायलों की संख्या लगभग 90 है। कैप्टन मोहम्मद हुसैन ने बताया कि विस्फोट सुबह के समय तब हुआ जब सोमालिया में लोग सप्ताहांत के बाद अपने काम के लिए निकले। इसमें कर संग्रह केंद्र को निशाना बनाया गया।
विस्फोट के बाद राजधानी के ऊपर धुएं का गुबार छा गया। घटनास्थल पर नष्ट हुए वाहन और शव बिखरे नजर आए। अभी किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ा चरमपंथी संगठन 'अल शबाब प्राय: इस तरह के हमलों को अंजाम देता रहता है। चरमपंथी समूह को कई साल पहले मोगादिशु से खदेड़ दिया गया था, लेकिन वह सुरक्षा चौकियों, होटलों और समुद्र किनारे इस तरह के बड़े हमलों को अंजाम देता रहता है। अल शबाब ने 2017 में भी मोगादिशु में एक भीषण ट्रक बम विस्फोट किया था जिसमें 500 से अधिक लोग मारे गए थे।


Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...