हैडलाइन

मनोवैज्ञानिकों की खोज, ऑफिस में फ्लर्ट कम करता है स्ट्रेस लेवल

मुंबई : मूड को फ्रेश करना है तो सबसे अच्छा फंडा है ‘इलू इलू’ यानी इश्क। इसे अंग्रेजी में फ्लर्ट कहते हैं। आज सबसे ज्यादा तनाव यानी स्ट्रेस ऑफिस में काम के दौरान होता है। स्ट्रेस की सबसे ज्यादा शिकायत नौकरीपेशा लोगों में ही देखने को मिलती है। लोगों को स्ट्रेस से बाहर निकलने के लिए अब मनोवैज्ञानिकों ने एक ऐसी तरकीब खोज निकाली है, जिससे न सिर्फ उनका तनाव कम होगा, बल्कि वे ऑफिस के माहौल को भी एंजॉय करेंगे। वॉशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर और मनोवैज्ञानिक लिआह शेपार्ड का कहना है कि ऑफिस में फ्लर्ट लोगों को फिजकली अट्रैक्टिव और सोशल कनेक्टेड बनाता है, जिससे उनका स्ट्रेस लेवल भी कम होता है। इसमें फ्लर्ट और सेक्सुअल हैरेसमेंट के बीच के फर्क को भी समझना जरूरी है।

अगर आप किसी ऑफिस में काम करते हैं और वहां आपका तनाव काफी बढ़ गया है तो इसे दूर करने का सबसे अच्छा उपाय है कि आप ‘इलू इलू..’ शुरू कर दें। ऐसा हम नहीं बल्कि एक अमेरिकी मनोवैज्ञानिक लिआह शेपार्ड का कहना है। शेपार्ड के अनुसार, ऑफिस में सहकर्मियों संग फ्रेंडली फ्लर्ट करनेवाले लोगों में तनाव का स्तर कम देखने को मिलता है। शेपार्ड की ये स्टडी ‘जर्नल ऑर्गेनाइजेशनल बिहेवियर’ में भी प्रकाशित हुई है।

शेपार्ड और उनके साथियों ने यह शोध अमेरिका, कनाडा और फिलीपींस में १०० से भी ज्यादा दफ्तरों में काम करनेवाले कर्मचारियों पर किया है। इस दौरान उन्होंने लोगों के सोशल सेक्सुअल बिहेवियर को बेहद करीब से समझने का प्रयास किया। शेपार्ड ने रिसर्च के जरिए ये भी जाना कि ऑफिस में लोग सिर्फ रोमांटिक इंटरेस्ट के चलते ही फ्लर्ट नहीं करते हैं। ऑफिस में फ्लर्ट करनेवाले लोग सेक्सुअल बिहेवियर के मामले में भी ज्यादा न्यूट्रल पाए गए हैं। ऑफिस में फ्लर्ट के साथ अपने काम को एंजॉय करनेवाले लोगों में स्ट्रेस के नकारात्मक प्रभाव भी कम देखने को मिले हैं। यानी इन लोगों में जॉब को लेकर टेंशन या इनसोमेनिया की शिकायत भी नहीं है। प्रोफेसर शेपार्ड के अनुसार ‘नॉन हैरेसमेंट सोशल सेक्सुअल बिहेवियर फ्लर्ट’ के दायरे में आता है। अगर मर्यादाओं का ख्याल रखकर फ्लर्ट किया जाए तो ये आपकी मेंटल हेल्थ के लिए अच्छा है।



Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...