हैडलाइन

जब मंत्री ने की सुरक्षा गार्ड के ट्रांसफर की सिफारिश

मुंबई, महाराष्ट्र सरकार में गृह राज्यमंत्री रंजीत पाटिल अपने एक आदेश को लेकर विवाद में फंस गए हैं। उन्होंने प्रशासन से एक सुरक्षा गार्ड को उसकी पसंदीदा जगह पोस्ट करने को कहा है। उनके इस आदेश के बाद बीएमसी कर्मचारियों के बीच विरोध हो गया और आखिरकार मंत्री को यह आदेश वापस लेना पड़ा। 

हेमंत पोखरकर बीएमसी में सुरक्षा गार्ड है। वह बीते 25 वर्षों से यहीं पर तैनात था और उसका कभी ट्रांसफर नहीं किया गया। कुछ महीने पहले प्रशासन ने हेमंत का ट्रांसफर कर दिया। उसे बांद्रा एच-वेस्ट में नई तैनाती दी गई। लेकिन वह यहां काम नहीं करना चाहता था। 

वह चाहता था कि उसका बांद्रा एच- वेस्ट से ट्रांसफर वापस हो जाए। वह अपनी मांग को लेकर राज्यमंत्री रंजीत पाटिल से मिला। उसने मंत्री से अनुरोध किया कि उसका ट्रांसफर बायकुला राणीची बाग जू में कर दिया जाए। 

रंजीत पाटिल ने इस मामले में प्रशासन को फोन किया और हेमंत का ट्रांसफर बायकुला करने को कहा। बांद्रा ट्रांसफर के महज तीन महीने के अंदर ही उसका ट्रांसफर निरस्त कर दिया गया और उसे फिर बायकुला में नई तैनाती दे दी गई। 

सरकारी नियमानुसार किसी ट्रांसफर के बीच कम से कम दो साल का गैप होना चाहिए। मंत्री के इस आदेश के बाद बीएमसी की स्थायी समिति में हलचल मच गई। प्रशासन को इस ट्रांसफर को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। 

नोटिस जारी होने के बाद प्रशासन ने हेमंत का ट्रांसफर कैंसल करते हुए उसे वापस बांद्रा भेज दिया। शिक्षा समिति के हेड मंगेश सतामकर ने कहा कि निर्धारित समयावधि पूरी होने से पहले किसी का इस तरह राजनीतिक शक्ति का इस्तेमाल करके ट्रांसफर करवाना या रोकना ठीक नहीं है। 



Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...