हैडलाइन

ACB ने पुलिस अधिकारी 40 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

मुंबई : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने चारकोप पुलिस स्टेशन में पुलिस अधिकारी भारत ढेंबरे समेत दो लोगों को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। वह एक व्यक्ति के जरिए ठेकेदार से कार्रवाई नहीं करने के लिए 40 हजार रुपए और शराब की बोतल की मांग कर रहा था.

कांदिवली के एक ठेकेदार को बिना मॉस्क के घूमने वाले लोगों पर कार्रवाई करने का ठेका मिला था। उसकी कंपनी के कर्मचारी क्लीन अप मार्शल का काम कर रहे थे। इस दौरान मॉस्क नहीं पहने एक व्यक्ति पर कार्रवाई की गयी थी। उसके परिजन ठेकेदार के घर गए और गाली गलौज करने लगे। उनसे विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इस मारपीट में ठेकेदार का पिता भी शामिल था।

चारकोप पुलिस स्टेशन में पुलिस उपनिरीक्षक भारत ढेंबरे मामले की जांच कर रहे थे। ढेंबरे ने ठेकेदार से उसके पिता के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के बदले 20 हजार रुपए और शराब की बोतल की मांग की। ठेकेदार ने ढेंबरे को पैसे देना स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसने एसीबी में इसकी शिकायत कर दी। एसीबी ने ट्रैप लगाकर पुलिस उपनिरीक्षक ढेंबरे और एक अन्य व्यक्ति को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...