हैडलाइन

महाराष्ट्र में जेएमए इकाई का चुनाव संपन्न, प्रदेश अध्यक्ष बने हंसराज कनौजिया

महाराष्ट्र में जेएमए इकाई का चुनाव संपन्न, प्रदेश अध्यक्ष बने हंसराज कनौजिया


अर्जुन कांबले को प्रदेश महासचिव और आनंद श्रीवास्तव को प्रदेश कोषाध्यक्ष चुना गया



मुंबई : जर्नलिस्ट्स एंड मीडिया एसोसिएशन (जेएमए) के महाराष्ट्र राज्य इकाई की चयन प्रकिया हाल ही में संपन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से हंसराज कनौजिया का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया तो वहीं अर्जुन कांबले को प्रदेश महासचिव और आनंद श्रीवास्तव को प्रदेश कोषाध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया। जेएमए के महाराष्ट्र समन्वयक सुधीर शर्मा की अध्यक्षता में मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति में यह चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।


 गत मंगलवार को मुंबई मनपा कैंटीन में आयोजित इस चयन प्रकिया में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर सुनील महाकाल, सुनील निकम और रमेश औताडे को नियुक्त किया गया है जबकि प्रदेश सहसचिव पद पर भालचंद्र नेमाने और राज पांडे को चुना गया। वहीं संयुक्त कोषाध्यक्ष पद पर उत्तम सिंह की नियुक्ति की गई है। 


जेएमए का महाराष्ट्र अध्यक्ष चुने जाने पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए हंसराज कनौजिया ने कहा कि मुझे अत्यंत खुशी है कि मुझे सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया, इसके लिए जर्नलिस्ट्स एवं मीडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महासचिव, कोशाध्यक्ष व महाराष्ट्र राज्य समन्वयक सुधीर शर्मा और यहाँ उपस्थित सभी मीडिया बंधुओं का दिल से धन्यवाद देता हूँ कि आप लोगों ने मुझ  पर अपना विश्वास रखा और मुझे महाराष्ट्र राज्य मे मेरे मीडिया भाई और बहनों के हित और न्याय की लड़ाई लड़ने का मौका दिया है।मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि दूसरों को न्याय दिलाने वाला चौथा स्तंभ मीडिया आज भी किसी का मोहताज नहीं है, बल्कि अत्याचार और अन्याय के सहारे इसे कमजोर करने की साजिश चल रही है। मीडिया की मौजूदा हालत बेहद दयनीय है और इसे मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, वास्तव में जर्नलिस्ट एंड मीडिया एसोसिएशन एक ऐसी संजीवनी बूटी है जो अन्याय के विरुद्ध अधिकारों की लड़ाई में कानूनी मंत्र प्रदान करेगा, जिससे मीडियाकर्मियों को न्यायिक अधिकार, व्यवस्था और प्राधिकार प्राप्त करने में मदद मिलेगी। 


कैप्शन.. 

महाराष्ट्र राज्य इकाई के समन्वयक सुधीर शर्मा की प्रतिक्रिया 


जर्नलिस्ट एंड मीडिया एसोसिएट्स के महाराष्ट्र राज्य इकाई के समन्वयक  सुधीर शर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि भविष्य में पत्रकारों को किस प्रकार राज्य में स्थान मिलना चाहिए इसके लिए जागरूक पत्रकार बनना आवश्यक है। इस संबंध में सुधीर शर्मा ने मार्गदर्शन दिया कि हमें पत्रकार के रूप में अपने अधिकारों का प्रयोग किस प्रकार करना चाहिए, समाज में जागरूकता कैसे पैदा करनी चाहिए तथा समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को कैसे क्रियान्वित करना चाहिए तथा उस संबंध में उन्होंने पूर्ण रूप से जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान दिया


Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...