हैडलाइन

CAA: दिल्ली में हुई हिंसा के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुई हिंसा के मामले में क्राइम ब्रांच ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों पर सीलमपुर हिंसा में शामिल होने का आरोप है. आरोपियों में से एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश है. दोनों की गिरफ्तारी वीडियो फुटेज के आधार पर हुई है. फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है.

दिल्ली पुलिस ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनके नाम शेहजाद और नूर मोहम्मद है. आरोपियों की गिरफ्तारी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई है. जहां शेहजाद की उम्र 23 वर्ष है, वहीं नूर मोहम्मद महज 19 वर्ष का है. शेहजाद को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, साथ ही नूर मोहम्मद की गिरफ्तारी आज हुई है. शेहजाद पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर है. नूर मोहम्मद का कोई भी आपराधिक इतिहास नहीं है. वह यहीं का स्थानीय निवासी है. दंगों की तस्वीरों और वीडियो को उसने खुद भी रेकॉर्ड किया. पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल भी बरामद किया है . दोनों वीडियो में पत्थरबाजी करते नजर आ रहे हैं. सीसीटीवी फुटेज में पुलिस का दावा है कि दोनों साफ दिख रहे हैं. पुलिस उनसे इस मामले में और पूछताछ कर रही है. दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के दौरान सीलमपुर इलाके में भड़की हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस की पड़ताल में एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. पुलिसिया सूत्रों के मुताबिक सीलमपुर में हुई हिंसा भारत में अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशी मुस्लिमों ने भड़काई थी.

दिल्ली पुलिस की एसआईटी को दंगों के जांच के दौरान पता चला है कि सीमापुरी दंगों में आपराधिक रिकॉर्ड वाले 15 बांग्लादेशी शामिल थे. टीम अब विरोध प्रदर्शन की फंडिंग का पता लगाने की कोशिश कर रही है क्योंकि इस बात की भी गुंजाइश है कि इसमें विदेशी संलिप्तता भी निकल कर सामने आए.



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...