हैडलाइन

मुंबई : सेक्स रैकिट के भंडाफोड़

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के गोरेगांव के एक फाइव स्टार होटेल में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकिट का भंडाफोड़ करने के लिए पुलिस ने पहले से सोचा-समझा जाल बिछा रखा था। पुलिस की प्लानिंग का नतीजा था कि एक बॉलिवुड ऐक्ट्रेस समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और इन चंगुल में फंसी दो महिलाओं को बचाया भी जा सका। इसके लिए पुलिस ने पहले फर्जी कस्टमर बन 40,000-50,000 रुपये की डील की और फिर पर्दाफाश किया। 

जोन 12 के डेप्युटी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) डीएस स्वामी को अपने एक खबरी से पहले इस बारे में जानकारी मिली थी कि दोनों आरोपी महिलाएं एक सेक्स रैकिट चला रही हैं। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक दोनों मिलकर फिल्म इंडस्ट्री में स्ट्रगल करने आईं एक्ट्रेसेज और मॉडल्स को टार्गेट करती थीं। इनके जरिए वे पॉश होटेलों में अमीर और हाई प्रोफाइल क्लाइंट्स को सर्विस देती थीं। आरोपी रुचा सिंह एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाती थी और अमृता धनोवा फेमस रिऐलिटी शो बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट अरहान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड थी। 

खबरी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने प्लान बनाया और कस्टमर बनकर दोनों से फोन पर बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने दोनों स्ट्रगलर लड़कियों के लिए 40,000-50,000 रुपये की डील तय की। इसके बाद एक फाइव स्टार होटेल में रूम बुक किया गया जहां इन लड़कियों को भेजा जाना था। तय समय पर आधी रात के बाद रुचा और अमृता दोनों लड़कियों के साथ होटेल पहुंचीं। उन्हें देखते ही सादे कपड़े में मौजूद पुलिसवालों ने उन्हें धर लिया। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर इस रैकिट में शामिल दूसरे लोगों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। बता दें कि डिंडोशी पुलिस थाने में इन दोनों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 370 (3), 34 और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 4, 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।



Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...