हैडलाइन

तनुश्री दत्ता ने खुद की कमी छिपाने के लिए झूठे आरोप लगाए: गणेश आचार्य

ऐक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने ऐक्टर नाना पाटेकर पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। इस मामले में उन्होंने कोरियॉग्राफर गणेश आचार्य पर भी ऐक्टर का साथ देने और अश्लील कोरियॉग्राफी प्लान करने का आरोप लगाया था। अब इस मामले में गणेश आचार्य का पक्ष सामने आया है।गणेश आचार्य ने अपनी वकील के माध्यम से जारी 12 पेज के लेटर में लिखा कि तनुश्री दत्ता सेट पर परफॉर्म करने की अपनी कमी को छिपाने के लिए गलत आरोप लगा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि फिल्म 'हॉर्न ओके' जिसे लेकर विवाद हुआ वह पहले से ही ग्रुप डांस सॉन्ग था, जिसमें करीब 100 डांसर्स को कास्ट किया गया था। 

उन्होंने कहा कि इस गाने के लिए साल 2008 में मार्च 17 से 20 तक शरीक हॉल में प्रैक्टिस की गई थी। आचार्य ने आरोप लगाया कि तनुश्री के नखरों के कारण उन्हें और उनके असिस्टेंट डांसर्स को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 

गणेश आचार्य ने उन आरोपों का भी खंडन किया जिसमें कहा गया था कि उन्होंने डांस के लिए अश्लील स्टेप्स कोरियॉग्राफ किए। उन्होंने बताया कि लंच के दौरान तनुश्री अपनी वैन में चली गईं और जब लौटीं तो वह परफॉर्म नहीं कर पा रही थीं। 

यह है विवाद 

तनुश्री दत्ता ने आरोप लगाया है कि साल 2008 में आई फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के लिए उन्हें एक आइटम नंबर शूट करना था। शूटिंग के दिन नाना पाटेकर भी सेट पर मौजूद थे। तनुश्री का आरोप है कि शूट के बीच में नाना उनके नजदीक आए और उन्होंने उन्हें गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। विरोध करने पर नाना ने उनसे बदतमीजी भी की। तनुश्री ने अपने आरोपों में यह भी कहा कि उन्होंने सॉन्ग के लिए नाना के साथ इंटीमेट सीन शूट करने से मना कर दिया था, जिससे नाना पाटेकर का ईगो हर्ट हो गया। इसके बाद तनुश्री को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कथित तौर पर उनकी गाड़ी पर भी हमला किया गया था। 



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...