हैडलाइन

फेल होने से आहत छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

जेई मेंस 2020 में फेल होने से आहत छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामला झारखंड के धनबाद जिले के बाघमारा का है। युवक की पहचान 20 वर्षीय रोनित सिंह के रूप में हुई है। वह इलाके के नारायणी में कोचिंग भी करता था। छात्र की मौत से परिजन गमाजदा हैं और अभी कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं। मामले में सरायढेना थाने की पुलिस ने आसपास के लोगों व परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। आपको बता दें कि जेईई मेन्स 2020 के लिए देशभर से नौ लाख से ज्यादा छात्रों ने इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई/बी टेक कोर्स में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से करीब साढ़े आठ लाख छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। 17 जनवरी शुक्रवार को जारी हुए जेईई मेन्स 2020 रिजल्ट में देश के 9 छात्रों को 100 परसेंटाइल स्कोर प्राप्त हुआ है जबकि 41 छात्र टॉपर्स के रूप में सामने आए हैं।

 


Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...