हैडलाइन

चारपाई सहित जली महिला, DNA की मदद से पहचान में जुटी पुलिस

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक अज्ञात महिला की जली हुई लाश बरामद हुई है. हालांकि, लाश की पहचान नहीं हो पाई है. यह घटना बिजनौर में देर रात गजरौला के पास स्थित एक बाग में महिला की चारपाई सहित जली हुई लाश पुलिस को मिली. पुलिस ने जले हुए कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. लाश के पास से पुलिस को एक जिंदा और एक इस्तेमाल हुआ कारतूस भी बरामद हुआ है. पुलिस महिला की शिनाख्त करने की कार्रवाई में जुटी है. गजरौला शिव गांव में नोएडा के रहने वाले बिशंबर सिंह का आम का बाग है. देर रात पुलिस को बाग की रखवाली करने वाले गजनफर ने सूचना दी कि उसके बाग के नलकूप के पास एक महिला की चारपाई सहित जली हुई लाश पड़ी है.

पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो लाश पूरी तरह से जली हुई थी. सिर्फ कंकाल ही मौके पर था. पुलिस ने कंकाल को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस को मौके से दो कारतूस भी बरामद हुए हैं, इसमें एक जिंदा कारतूस है और एक इस्तेमाल हुआ. पुलिस ने लाश की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के लोगों से जानकारी ली लेकिन अभी तक महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और महिला की पहचान करने के लिए उसका डीएनए सैम्पल सुरक्षित रखा गया है.



Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...