हैडलाइन

पारस से ब्रेकअप करने घर में जाएंगी आकांक्षा? कही ये बात

बिग बॉस में पारस छाबड़ा विवादों के चलते  सुर्खियों में हैं, लेकिन अब पारस अपने निजी जीवन के चलते शो में चर्चा में आए हैं. वीकेंड का वार में सलमान खान ने बताया था कि पारस छाबड़ा का खर्चा उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी उठाती हैं. हालांकि पारस ने अपने बचाव में कहा था कि वह उन्हें सारे पैसे लौटा देंगे. इसके बाद आकांक्षा पुरी ने पास छाबड़ा से ब्रेकअप के लिए कहा था. खबरें आ रही थीं आकांक्षा पुरी शो में एंट्री करके ही पारस छाबड़ा से ब्रेकअप करेंगी. आकांक्षा ने दूसरी तरफ घर में एंट्री को लेकर कोई इच्छा जाहिर नहीं की है. पिंकविला के मुताबिक, 'आकांक्षा पुरी ने इन खबरों को अफवाह बताया है. इसके साथ आकांक्षा ने कहा कि घर में एंट्री करने की उनकी कोई इच्छा नहीं है.  अब अगर अकांक्षा पुरी बिग बॉस में आती हैं तो पारस छाबड़ा के गेम को बड़ा नुकसान पहुंच सकता है. यकीनन ही अकांक्षा पारस छाबड़ा से माहिरा संग उनके रिश्तों पर बात करें. ऐसे भी कयास हैं कि अकांक्षा बिग बॉस हाउस में पारस छाबड़ा से ब्रेकअप भी कर सकती हैं. शो में पारस और अकांक्षा के रिश्ते के कई राज खुल सकते हैं. वीकेंड के वार में पारस ने सलमान खान के सामने कहा था कि वे अकांक्षा से ब्रेकअप करना चाहते हैं. इसके बाद अकांक्षा ने अपनी इंस्टा पर दो पोस्ट शेयर किए. उनके कैप्शन देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि उन्होंने पारस छाबड़ा से ब्रेकअप कर मूव ऑन करने का फैसला कर लिया है. हालांकि अभी तक ऑफिशियली अकांक्षा ने ब्रेकअप का ऐलान नहीं किया है.



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...