हैडलाइन

पाकिस्तान : पाक में गर्भवती ईसाई महिला को गोली मारी

पाकिस्तान : पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर जुल्म कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। पाकिस्तान के कराची में एक स्कूल के बाहर इंतजार कर रही 36 वर्षीय गर्भवती ईसाई महिला को दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। महिला की हालत गंभीर है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट से रविवार को यह जानकारी मिली।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सात महीने की गर्भवती किरन पति अमजद के साथ कोरांगी इलाके के कराची पब्लिक स्कूल में अपने बेटे का दाखिला कराने गई थी। हमले के वक्त महिला कार में पति और बेटे का इंतजार कर रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार आए हमलावर गोली मारकर भाग गए।  महिला को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पति की शिकायत पर दो अज्ञात संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, घटना के कारणों की जानकारी नहीं मिली है। परिवार ने पुलिस को यह भी बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पुलिस ने घटना के पीछे लूटपाट की संभावना से इनकार किया है।


Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...