हैडलाइन

नोएडा के सेक्टर 63 स्थित छिजारसी गांव में एक होटल के कमरे में युवक ने युवती को मारी गोली, फिर कर ली खुदकुशी

नोएडा के सेक्टर 63 स्थित छिजारसी गांव में एक होटल के कमरे में एक युवक ने अपने साथ पढ़ने वाली युवती को लेकर गया और गोली मार दी. इसके बाद पंखे पर लटककर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को लड़की गंभीर अवस्था में मिली, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अस्पताल में हालात को देखते हुए डॉक्टर्स ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया. पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस हत्या की कोशिश और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है. साथ ही पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है, कि सीसीटीवी में युवक और युवती के साथ नजर आने वाला दूसरा युवक कौन है...?

होटल टेररेने एम्पायर के रिसेप्शन पर लगे सीसीटीवी में कैद हुए तस्वीरें मोहित यादव और नेहा कि घटना से पहले की हैं. तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि दोनों रिसेप्शन पर खड़े हैं और एक दूसरा युवक होटल में बुकिंग कर रहा है. फिर तीनों कमरे में चले जाते हैं और दूसरा युवक वहां से निकल जाता है.

इसके बाद गोली चलने और लड़की के चिल्लाने की आवाज से होटल में हलचल मच जाती है. जब होटल के स्टाफ ने पता करने कोशिश की तो लड़के ने दरवाजा नहीं खोला और बोला की कुछ नहीं हुआ है, लेकिन जब दूसरे कमरे देखा गया तो लड़की बाथरूम में बदहवास पड़ी थी. 

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को मोहित का शव पंखे पर लटकता मिला, वहीं नेहा घायल अवस्था में पड़ी थी. नेहा को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नेहा के सीने में गोली लगने के बाद फंस गई. उसकी क्रिटिकल हालत को देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया.

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि गाजियाबाद की रहने वाली नेहा ने 19 जुलाई की केडी कैम्पस में आरपीएफ कोर्स में दाखिला लिया था. नेहा के दाखिला लेने के बाद अगले दिन मोहित यादव ने दाखिला लिया था. सीसीटीवी में कैद हुईं तस्वीरें इस बात को दर्शा रही हैं कि दोनों के बीच काफी नजदीकी थी.

इस कारण नेहा मोहित के साथ होटल में आई थीं. लेकिन होटल के कमरा नंबर 2 में ऐसा क्या हुआ कि मोहित ने नेहा को गोली मारने के बाद आत्महत्या कर ली? पुलिस इस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है और ये पता करने में जुटी है कि सीसीटीवी में युवक और युवती के साथ नजर आने वाला दूसरा युवक कौन है...?



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...