हैडलाइन

अब सिग्नल पर जितना ज्यादा बजाएंगे हॉर्न, उतना करें इंतजार

मुंबई : हॉर्न न बजाने को लेकर कई अभियान चलाए जाते हैं, मगर उनका कोई असर नहीं होता। सिग्नल पर खड़े लोग उसके खुलने तक हॉर्न बजा-बजाकर परेशान कर लेते हैं। यही देखकर मुंबई पुलिस ने नया तरीका निकाला है। शहर के पांच ट्रैफिक सिग्नलों पर डेसिबल मीटर लगाए गए हैं और इसे ट्रैफिक सिग्नल के साथ जोड़ा गया है। इस सिस्टम को इस तरह बनाया गया है कि जैसे ही डेसिबल मीटर 85 डेसिबल के पार जाएगा, सिग्नल का टाइमर रीसेट हो जाएगा। इस तरह आप जितना ज्यादा हॉर्न बजाएंगे, उतना ज्यादा इंतजार करेंगे। इस प्रयोग का एक विडियो मुंबई पुलिस ने ट्विटर पर जारी किया है। जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। इस ट्वीट को अब तक 15 हजार रीट्वीट और 40 हजार लाइक मिल चुके हैं। मुंबई पुलिस का यह आइडिया बेंगलुरु सिटी पुलिस के कमिश्नर भास्कर राव को भी काफी पसंद आया। उन्होंने लिखा, 'डेसिबल मीटर लगाने का यह आइडिया बेहद अच्छा है। हम भी इसे लागू करेंगे।'मुंबई पुलिस के जेसीपी (ट्रैफिक) मधुकर पांडेय ने कहा, 'नवंबर और दिसंबर में कुछ घंटों के लिए हमने इसका ट्रायल लिया था। सीएसटी, मरीन ड्राइव, पेडर रोड, हिंदमाता और बांद्रा टर्नर रोड पर इन डेसिबल मीटर्स को लगाया गया था।' उन्होंने माना कि ऐसा करने से दूसरी सड़कों पर दबाव बढ़ेगा, मगर उसे एक्स्ट्रा फोर्स लगाकर मैनेज कर लिया जाएगा।

हालांकि ट्रैफिक एक्सपर्ट हुसैन इंदौरवाला ने इस प्रयोग को लेकर शंका जाहिर की। उन्होंने कहा कि बेहद मुश्किल है कि यह प्रयोग लोगों की आदत बदल पाए। ड्राइवर जल्द ही समझ जाएंगे कि उन्हें कहां हॉर्न बजाना है और कहां नहीं। उन्होंने कहा, 'मुंबई पुलिस लक्षण का इलाज कर रही है, न कि बीमारी का। भारत की सड़कों पर कार चलाना बहुत तनाव भरा काम है और लोगों को ऐसे बर्ताव के लिए मजबूर करता है। ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लाकर इस परेशानी को कम किया जा सकता था।



Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...