हैडलाइन

मेट्रो कारशेड पर उद्धव सरकार मूर्ख बना रही है: कांग्रेस नेता संजय निरुपम

मुंबई : कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने आरोप लगाया है कि आरे में बनने वाले मेट्रो कारशेड का काम लगातार जारी है और राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार जनता को मूर्ख बना रही है। उन्‍होंने कहा कि कहने को तो मेट्रो कारशेड के काम पर उद्धव सरकार ने रोक लगा रखी है, लेकिन असलियत में मेट्रो 3 का रैंप बनाने का काम चालू है। यह रैंप मेट्रो कारशेड से जोड़ा जाना है। निरुपम ने याद दिलाया कि शिवसेना ने मुंबई की जनता से वादा किया था कि सरकार में आने के बाद वह आरे में मेट्रो का कारशेड नहीं बनने देगी। उन्‍होंने कहा कि अब शिवसेना सत्ता में है और उसे अपना वादा निभाना चाहिए। निरुपम ने शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं क्लाइव डायस, राजेश शर्मा, सुनील कुमरे आदि के साथ आरे का दौरा किया। वे जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड पर उस जगह पर भी गए जहां मेट्रो का रैंप बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों से बातचीत की और पूछा कि सरकारी रोक के वाद भी यह काम क्यों और किसके आदेश पर किया जा रहा है। तब अधिकारियों ने बताया कि यह रैंप बाद में मेट्रो कारशेड से जोड़ा जाना है।

मेट्रो साइट का दौरा करने के बाद जारी अपने बयान में निरुपम ने कहा कि जब महा विकास आघाडी की सरकार आरे के पर्यावरण को बचाने का वादा मुंबई के लोगों से कर चुकी है, तो उसे मेट्रो कारशेड को आरे से बाहर ले जाना ही पड़ेगा। ऐसे में, जब यहां कारशेड बनना ही नहीं है, तो रैंप क्यों बनाया जा रहा है? उन्होंने रैंप का काम तत्काल रोके जाने की मांग की। निरुपम ने कहा कि मेट्रो कारशेड के लिए एक नई समिति बनाई जाए, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी, वन अधिकारी, पर्यावरण प्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ता को भी शामिल किया जाए। इससे पहले की समिति में सभी अधिकारी सरकारी थे।



Most Popular News of this Week

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

बाळासाहेबांचे विचार...

वंदनीय हिंदुहृदयसम्राट बाळासाहेब ठाकरे यांचे नाव घेण्याचा अधिकार संजय...

स्वरसम्राज्ञी आशा भोसले...

भारतीय संगीत क्षेत्रातील ज्येष्ठ गायिका, पद्मविभूषण व महाराष्ट्र भूषण...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

नवी मुंबईतील विकास कामांना...

 नवी मुंबईतील विविध प्रलंबित व महत्त्वाच्या विकासकामांबाबत आमदार मंदा...