हैडलाइन

कांग्रेस ने किया मुंबई के दोनों मंत्रियों का सम्मान

मुंबई : महाराष्ट्र की महा विकास आघाडी सरकार में शामिल मुंबई के दोनों कांग्रेसी मंत्रियों वर्षा गायकवाड और असलम शेख का मुंबई कांग्रेस ने शुक्रवार को सत्कार किया। मुंबई कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित सत्कार समारोह में बड़ी संख्या में मुंबई कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। दोनों मंत्रियों का सत्कार मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड ने किया और इस मौके पर गोवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस मौके पर स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने कहा कि संगठन और सत्ता को एक होकर काम करना होगा। संगठन मजबूत होना चाहिए। अगर संगठन मजबूत नहीं होगा तो सत्ता पाना मुश्किल हे। 2022 में मुंबई महानगरपालिका का चुनाव है। अभी हमारे पास दो साल का वक्त है। अगर अभी से एकजुट होकर काम किया जाए तो महानगरपालिका चुनाव में हमें निश्चित यश मिलेगा।

मुंबई के पालक मंत्री असलम शेख ने कहा कि लोगों को इस बात का पक्का विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी धर्मों को एकसाथ लेकर चलती है। कांग्रेस का एक ही धर्म है वह है इंसानियत। इसी भावना से कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों की समस्या, जनहित के मुद्दे सुलझाने के लिए काम करें। जो काम पालक मंत्री के नाते मेरे लायक हैं मेरे पास लेकर आएं, मैं उन्हें हल करने का प्रयास निश्चित रूप से करूंगा। अगर कांग्रेस एकजुट होकर अपनी पूरी क्षमता के साथ मैदान में उतरे, तो कोई कांग्रेस को हरा नहीं सकता।

मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड ने दोनों मंत्रियों समेत सभी उपस्थित सभी कांग्रेसियों को नसीहत दी कि जो भी काम करो अनुशासन में रहकर करो। संविधान के दायरे में करो और हमेशा यह ध्यान रखो की हमारे काम महात्मा गांधी और बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों के अनुकूल हों।



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...