हैडलाइन

वर्धा: एक तरफा प्यार में युवक ने महिला टीचर को जिंदा जलाया

वर्धा:  महाराष्ट्र के वर्धा में एक तरफा प्यार में युवक ने महिला टीचर को आग के हवाले कर दिया. हिंगणघाट तहसील के नंदोरी चौक में आरोपी ने सोमवार को महिला पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया. इस घटना में महिला झुलस गई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. दरअसल, युवक महिला से प्यार करता था लेकिन महिला उसे नहीं चाहती थी और उसका न चाहना ही परेशानी का सबब बन गया. पीड़ित महिला की उम्र 24 साल है. वो पिछले 7 महीने से वुमन कॉलेज में पढ़ा रही थी. इस दौरान युवक ने कई बार लड़की से अपने प्यार का इजहार किया लेकिन पीड़िता के मना करने पर युवक ने उस पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की.

घटना सोमवार सुबह 7 बजे की है. पीड़िता की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद पीड़िता को उप-जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था. हालांकि, वहां के डॉक्टर्स ने पीड़िता को नागपुर के ऑरेंज सिटी अस्पताल में भेज दिया. हिंगणघाट के पुलिस इंस्पेक्टर बंडीवार ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पीड़िता की उम्र 24 है. वो वुमन कॉलेज में पिछले 7 महीने से पढ़ा रही थी. युवक ने कई दफे लड़की को प्यार का इजहार किया लेकिन पीड़िता के हां नहीं करने से युवक ने पीड़िता को जला दिया. फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है.



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...