हैडलाइन

ट्रेन की एक सीट के लिए युवक की हत्या, 7 महिलाओं समेत 12 गिरफ्तार

महाराष्ट्र:  महाराष्ट्र से एक बेहद हैरान कर देने वाला सामने आया है, जिसमें एक 26 साल के व्यक्ति की ट्रेन में 12 यात्रियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. ये घटना 13 फरवरी को मुंबई-लातूर-बिदर एक्सप्रेस की जनरल बोगी में घटी. पूरी घटना एक सीट को लेकर हुई. दौंड रेलवे पुलिस में तैनात जांच अधिकारी दीपाली भुजबल द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ज्योति सागर मार्कड ने कहा कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अपने मूल कुर्दवाड़ी जा रही थीं.

ज्योति ने बताया कि बोगी पूरी तरह से भरी हुई थी और बैठने के लिए जगह नहीं थी. सागर ने कुछ महिलाओं से जनरल बोगी में जाने का अनुरोध किया. महिलाएं इसके लिए तैयार नहीं हुईं. और बदले में वे सागर से बहस करने लगीं. ज्योति के मुताबिक, बहस बढ़ गई और अचानक महिलाओं के साथ जो पुरुष थे उन्होंने लाठी से सागर को पीटना शुरू कर दिया. ज्योति ने कहा कि वह मदद के लिए चिल्लाईं, लेकिन डिब्बे में किसी ने भी हस्तक्षेप करने की हिम्मत नहीं की. सागर के बेहोश होते ही सब कुछ शांत हो गया.

मुंबई-लातूर-बीदर एक्सप्रेस जब दौंड जंक्शन पर रुकी, तो ज्योति को रेलवे पुलिस की मदद मिली, जिसने तुरंत सागर को पास के अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दौंड जंक्शन पर रेलवे पुलिस ने उन सभी 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए लोगों में 7 महिलाएं और 5 पुरुष हैं. एक आरोपी नाबालिग है. गिरफ्तार किए गए सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 34, 504, 323, 146 और 147 के तहत केस दर्ज किया गया है.  सभी आरोपियों को रेलवे पुलिस को शुक्रवार को सौंप दिया जाएगा.



Most Popular News of this Week

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...