हैडलाइन

कल्याण : डोंबिवली में केमिकल कंपनी में लगी आग

कल्याण : डोंबिवली औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल कंपनी में भीषण आग लग जाने की घटना में कंपनी जलकर खाक हो गई. समाचार लिखे जाने तक इस अग्निकांड  में जनहानि का समाचार नहीं है. जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर 12.30 बजे के करीब डोंबिवली एमआईडीसी क्षेत्र स्थित मेट्रो पॉलिटन केमिकल कंपनी में आग लग गई. आग काफी भयानक थी.
एमआईडीसी परिसर के फेज-दो में मेट्रो पॉलिटन रासायनिक कंपनी में आग लगी और कंपनी के अंदर से विस्फोट होने लगा, जिसकी वजह से आसपास की कंपनियों में अफरा-तफरी मच गई और फौरन उन कंपनियों को खाली कराया गया. आग लगने की खबर मिलते ही डोंबिवली से दमकल विभाग की 4 गाड़ियां तत्काल घटना स्थल पर पहुंची, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया.  कल्याण, उल्हासनगर, अंबरनाथ, बदलापुर, शहाड़, भिवंडी से कुल 16 दमकल की गाड़ियां और दर्जनों पानी के टैंकर मंगाए गए. समाचार लिखे जाने के समय भी आग को बुझाने का काम जारी था.
 बता दें कि आग इतनी भीषण थी कि हर 2 मिनट में कंपनी के अंदर से ब्लास्ट होने की आवाज आ रही थी. जिसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दे रही थी. आग की लपटों की वजह से मुख्य सड़क से चलने वाले लोगों को इधर -उधर भागते हुए देखा गया. इस घटना में कोई हताहत तो नहीं हुआ है, लेकिन कंपनी खाक ही गई.  सुरक्षा को लेकर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था. ताकि सड़क से गुजरने वाले वाहन और लोगों को कोई हानि न हो सके. मानपाड़ा पुलिस लगातार लोगों से दूरी बनाने के लिए आग्रह कर रही थी. खबर लिखे जाने तक दमकल विभाग के लोग आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे.


Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...