हैडलाइन

महाराष्ट्र में मटका गिरोह का पर्दाफाश, छह लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में जालना शहर के डबल जीन में एक आवासीय भवन से पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर मटका खेलने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। मौके से 60 लाख रुपए कीमत का सामान भी बरामद किया गया है। इंस्पेक्टर देवीदास शेल्के ने मंगलवार को बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि वहां मटका (एक प्रकार का जुआ) खेला जाता है। टीम ने सोमवार को मचिन्द्र उत्ताराम अठावले (63) के अपार्टमेंट पर छापा मारा। उन्होंने कहा कि छह लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। वहां से 12 स्मार्ट फोन, कम्प्यूटर, प्रिंटर और नकदी सहित 60 लाख रुपए कीमत का सामान जब्त किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि यह रैकेट जालना का कबाड़ी मोहल्ला निवासी शिवलिंग छग्गन अप्पा वीर चला रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में मुख्य आरोपी को तलाश रही है।


Most Popular News of this Week

महात्मा ज्योतिबा फुले आणि...

क्रांतीसुर्य महात्मा ज्योतिबा फुले यांची २०० वी जयंती व महामानव भारतरत्न...

मुंबई युवक काँग्रेसच्या...

नरेंद्र मोदी यांनी २०१४ साली मोठी आश्वासने देऊन सत्ता मिळवली. वर्षाला २...

शहर विभागातील नाले आणि मिठी...

मिठी नदीच्या संपूर्ण पाणलोट क्षेत्रात (Catchment Area) तसेच मुंबईतील लहान, मोठे...

महाराष्ट्राची सभ्यता,...

 बारामतीची  पोटनिवडणूक लढली पाहिजे अशी काँग्रेस पक्षाची भूमिका होती,...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...