हैडलाइन

मुंब्रा : आरपीएफ ने सीसीटीवी की मदद से मोबाइल चोर को पकड़ा

मुंब्रा : ट्रेन में चढ़ते समय एक एक यात्री का मोबाइल चोरी करने वाले चोर को दिवा आरपीएफ ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से गिरफ्तार किया है. दिवा रेलवे स्टेशन पर घटित इस घटना को लेकर पीड़ित सचिन ठोंबरे ने ठाणे जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई थी.  दिवा निवासी सचिन  17 फरवरी को ठाणे जाने के लिए दिवा स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक दो से करीब  9 बजे धीमी लोकल के लगेज डिब्बे में सवार हुए. जिसके दौरान पैंट की जेब में से चोर  मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया. जिसकी कीमत करीब 14 हजार के करीब थी. ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ स्टाफ को सीसीटीवी में मोबाइल चोरी करने वाले संदिग्ध चोर का चेहरा दिख गया. इसके आधार पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस स्टाफ ने उसको पकड़ कर पीएलटी टीम मेंं तैनात उपनिरीक्षक विनोद मोरे के समक्ष पेश किया और पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम ईश्वर मुंशी महतो बताया. जो कि मूल रूप से  गिरिडीह झारखंड का रहने वाला है. पुलिस ने चोरी हुआ मोबाइल उसके पास से बरामद कर लिया है.



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

मुंबई अग्निशमन दलात सेवा...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेच्या मुंबई अग्निशमन दलात सेवा बजावताना आजवर शहीद...

अग्निशमन सेवा दिनानिमित्त...

आपल्या जीवाची पर्वा न करता इतरांचे जीव वाचविण्यासाठी अग्निशमनाचे कार्य...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...