हैडलाइन

मुंबई के दो होटलों को उड़ाने की धमकी, लिखा- लश्कर-ए-तैयबा से बोल रहे

मुंबई : मुंबई के दो होटलों और मीरा-भाईंदर के 7/11 क्लब को आतंकी संगठन लश्करे-ए-तैयबा ने बम से उड़ाने की धमकी दी है। ई-मेल भेजने वाले ने होटलों और क्लब को बम से न उड़ाने के एवज में वर्चुअल करंसी 100 बिटकॉइन (लगभग सवा सात करोड़ रुपये) मांगी है। आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) सहित अन्य एजेंसियों ने तुरंत हरकत में आकर जांच शुरू कर दी है। बुधवार शाम मीरा-भाईंदर के कनकिया परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब 7/11 क्लब परिसर के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल दिखा। इस क्लब को एक-ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने इसे चारों ओर से घेर लिया। क्लब के मालिक मीरा-भाईंदर के पूर्व भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता हैं। मीरा-रोड डिविजन के उपविभागीय पुलिस अधिकारी शांताराम वलवी ने बताया, ‘हमने क्लब और उसके परिसर की गहन जांच की है। फिलहाल कुछ नहीं मिला है।’ उन्होंने कहा, ‘मुंबई के दो होटलों को भी ऐसे ईमेल आए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मियों को 7/11 क्लब परिसर पर तैनात कर दिया गया है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नाम से ये ईमेल 19 फरवरी को भारतीय समयानुसार तड़के 3:15 बजे आए। इनमें 24 घंटे के भीतर होटलों और क्लब को मानव-बम से उड़ाने की धमकी दी गई। ईमेल में रकम मांगी गई और रकम न देने पर होटल के कर्मचारियों को मारने की धमकी भी दी गई। यह जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, बम-निरोधक दस्ता और साइबर सेल हरकत में आ गए। ईमेल भेजने के लिए ‘गुरिल्ला डॉटकॉम’ प्लैटफार्म का इस्तेमाल किया गया। यह ईमेल पनामा से जेनरेट हुआ है। साइबर विषयों के जानकार धीरज मिश्रा बताते हैं कि यह ‘मास-मेलर’ है और इसके इस्तेमाल से एक साथ बहुत से मेल भेजे जा सकते हैं। ईमेल में वर्चुअल वॉलेट के ओपन अकाउंट से बिटकॉइन देने को कहा गया है।



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...