हैडलाइन

ठाणे, दुष्कर्मी चचेरे भाई को दस वर्ष की सजा

ठाणे, बहन के साथ दुष्कर्म करने वाले चचेरे भाई को दोषी करार देते हुए ठाणे न्यायालय ने दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। मिली जानकारी के अनुसार नवी मुंबई के सानपाड़ा इलाके में रहने वाली छात्रा के माता-पिता गाँव गए थे। इंटर नेशनल स्कूल में पढ़ रही छात्रा चाचा के घर में रह रही थी। इसी दौरान सितम्बर 2017 में चाचा का लड़का उसके साथ गलत व्यवहार करने लगा। चचेरा भाई होने के चलते छात्रा ने घर वालों से शिकायत नहीं की। अक्टूबर माह में दिवाली का अवकाश होने के चलते घर में रहने पर चचेरे भाई ने जबरन दुष्कर्म किया। बार-बार के दुष्कर्म से परेशान छात्रा ने अपनी सहेली से समस्या बताई। इसके बाद उनकी शिक्षिका ने पूछताछ कर सानपाडा पुलिस में शिकायत किया। पुलिस ने मामला दर्जकर न्यायालय के समक्ष आरोप पत्र दाखिल किया। अंतिम सुनवाई के दौरान सरकारी वकील संजय मोरे की दलीलें सुनाने व गवाहों सबूतों के आधार पर ठाणे के पोक्सो न्यायालय के विशेष न्यायाधीश के.डी. शिरभाते ने आरोपी को दोषी करार देते हुए दस वर्ष के कारावास व 5 हजार रुपए के दंड की सजा सुनाया है।.


Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...