हैडलाइन

मुंबई : प्रेमिका से मिलने आया गैस सिलेंडर चोरी का आरोपी गिरफ्तार

मुंबई, गैस सिलेंडर एजेंसी चलाने के नाम पर भरा हुआ गैस सिलेंडर चोरी करके राजस्थान फरार एक आरोपी को शिवाजीपार्क पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पिछले दिसंबर महीने से लगभग ७१ गैस सिलेंडर चोरी का इसपर आरोप है। यह आरोपी अपने प्रेमिका से मिलने राजस्थान से दादर आया था जहां से उसे धर दबोचा गया। इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक हुटॉक्सि हुडीवाला (77) की दादर इलाके में गैस एजेंसी है। दो साल पहले, 21 साल के कैलाशचंद्र बिश्नोई नामक एक युवक ने गैस एजेंसी चलाने के लिए लिया। दिसंबर 2019 में जब एजेंसी के मालिक ने एक गोदाम में गैस सिलेंडर का निरीक्षण किया, तो उन्होंने देखा कि 71 गैस सिलेंडर नहीं थे। इसके अलावा कैलासचंद्र भी गायब था। हुडीवाला ने शिवाजी पार्क पुलिस से शिकायत की कि कैलास ने सिलेंडर चोरी किया था। तदनुसार, पुलिस इंस्पेक्टर उत्तरकर के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक पंढरीनाथ कांदे, संदीप शेलार, ज्ञानेश्वर केकण, उत्तम महाडिक, महेंद्र पाटने, विनोद पाटिल और महेंद्र बाबिस्कर की टीम ने कैलास की खोज शुरू की। लेकिन उसने मोबाइल बंद कर दिया था, जिस कमरे में वह रह रहा था, उसे बंद कर फरार हो गया। इसलिए पुलिस ने शहर में राजस्थान के नागरिकों से पूछताछ की। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। तकनीकी निरीक्षण के बाद, पुलिस को पता चला कि कैलास अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए दादर आ रहा है। तदनुसार, 23 तारीख को पुलिस ने फिल्िंडग लगाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोेप है कि कैलाश ने दादर गैस एजेंसी चलाते हुए 71 गैस सिलेंडर चुरा लिए थे। साथ ही उसने दूसरे सिलेंडर में गैस निकालें और खाली गैस सिलेंडर भरे भी थे।


Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...